फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Wild boar terror in Tendni maal, two people were bitten, half a dozen cattle were also attacked.

Chhindwara News: तेंदनी माल में जंगली सूअर का आतंक, दो लोगों को काटा,आधा दर्जन मवेशियों पर भी किया हमला

Thu, 14 Nov 2024 03:46 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 14 Nov 2024 03:46 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा के ग्राम तेंदनी में जंगली सुअरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गुरुवार सुबह एक जंगली सुअर ने दो ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर दिया और कई मवेशियों को भी काट खाया, जिससे गांव में डर का माहौल बन गया है। वन विभाग कार्रवाई में जुटा है।

विज्ञापन
Wild boar terror in Tendni maal, two people were bitten, half a dozen cattle were also attacked.
जंगली सुअर का हमला

विस्तार

अमरवाड़ा के ग्राम तेंदनी में जंगली सुअरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गुरुवार सुबह एक जंगली सुअर ने गांव के दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया और लगभग आधा दर्जन मवेशियों को भी काट खाया। जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब 40 वर्षीय सुमत्रा पति धनलाल घर के बाहर रखे मक्का को देखने गई थी। अचानक उस पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। परिवार और पड़ोसियों ने किसी तरह उसे बचाया, लेकिन इस बीच जंगली सुअर ने सुखदास पिता अतरु पर भी हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गए।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के पायलट नमन सोनी और ईएमटी प्रदीप नागवंशी ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अमरवाड़ा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पंचनामा बनाकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन

गांव में जंगली सुअरों के लगातार हमलों से लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के उपाय करने और सुअरों पर नियंत्रण के लिए कदम उठाने की मांग की है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है और आश्वासन दिया है कि जल्द ही जंगली सुअरों के बढ़ते हमलों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जंगली सुअर का हमला

जंगली सुअर का हमला

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed