फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tiger attack on bullock tied in field, Khamaria case near five tiger reserve, forest department issues alert

Chhindwara News: खेत में बंधे बैल पर बाघ का हमला, गांव में मची दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Wed, 20 Nov 2024 09:42 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 20 Nov 2024 09:42 PM IST
सार

पेंच टाइगर रिजर्व के खमरिया पंचायत में बाघ ने किसान बब्लू उईके के खेत में बंधे बैल पर हमला किया। शोर मचाकर ग्रामीणों ने बाघ को खदेड़ दिया, जिससे बैल की जान बची। बैल घायल है, वन विभाग इलाज कर रहा है और क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Tiger attack on bullock tied in field, Khamaria case near five tiger reserve, forest department issues alert
घायल बैल

विस्तार

पेंच टाइगर रिजर्व से लगे ग्राम खमरिया पंचायत के सागर गांव में किसान बब्लू उईके के खेत में बाघ ने हमला कर एक बैल को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब बब्लू अपने खेत में सिंचाई कर रहा था और बैल मेड़ पर बंधा हुआ था। शाम के समय अचानक बाघ ने बैल पर हमला किया। बब्लू ने तुरंत शोर मचाया और आसपास के किसानों की मदद से बाघ को खदेड़ दिया, जिससे बैल की जान बच सकी।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को घटना की सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और क्षेत्र में अलर्ट जारी किया। फिलहाल वन विभाग की टीम बाघ की मूवमेंट का पता लगाने के लिए सर्चिंग अभियान चला रही है।
विज्ञापन


बैल की हालत गंभीर, इलाज जारी
हमले में बैल के गले पर बाघ के पंजे के गहरे निशान आए हैं। वन विभाग की टीम घायल बैल का इलाज कर रही है। ग्रामीणों में बाघ के हमले को लेकर दहशत है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग की चेतावनी
वन विभाग ने आसपास के क्षेत्र में बाघ की गतिविधियों को लेकर अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को सावधान किया है। किसानों को विशेष रूप से शाम के समय खेतों में सतर्कता बरतने को कहा गया है। विभाग ने जल्द ही बाघ की लोकेशन का पता लगाने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed