फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara news Three friends stole 20 bikes, Kundipura police reveal

Chhindwara News: बचपन के दोस्तों ने मिलकर बना ली बाइक चोरी गैंग, पहले करते रैकी फिर कर देते थे पार, ऐसे धराए

Sun, 19 Jan 2025 08:56 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 19 Jan 2025 08:56 PM IST
सार

छिंदवाड़ा पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर 20 बाइक जब्त की, जिनकी कीमत 15 लाख है। आरोपियों ने चोरी की बाइक बेचकर नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बनाई थी। चोरी के वाहन भानादेही-घोघरा रोड स्थित घर में छिपाए गए थे। पुलिस जांच जारी है। 

विज्ञापन
Chhindwara news Three friends stole 20 bikes, Kundipura police reveal
जब्त की बाइक

विस्तार

छिंदवाड़ा पुलिस ने रविवार को वाहन चोरी के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपियों के पास से 20 चोरी की बाइक जब्त की गईं, जिनकी कुल कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है। एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर संदिग्धों से पूछताछ में वाहन चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। सभी बाइक भानादेही-घोघरा रोड स्थित फिरोज खान के घर में छुपाई गई थीं।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी और उनकी योजना
गिरफ्तार आरोपियों में आरिफ खान (20) निवासी खुटिया, निसार मंसूरी (23) निवासी नागनपुर, और फिरोज मंसूरी (24) निवासी चांद शामिल हैं। तीनों बचपन के दोस्त हैं और वाहन चोरी कर उन्हें बेचकर नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे थे। आरोपी वाहनों की रैकी कर ऐसे वाहनों को निशाना बनाते थे, जिनके लॉक खराब होते या जो बिना लॉक खड़े होते। चोरी के बाद वाहनों के नंबर प्लेट और चेसिस नंबर हटाकर उन्हें छुपा दिया जाता था।

विज्ञापन

जब्त वाहन
पुलिस ने विभिन्न ब्रांड की 20 बाइक जब्त की हैं, जिनमें स्प्लेंडर प्लस, HF डीलक्स, होंडा साइन, बजाज CT 100, पल्सर, ग्लैमर, CD डीलक्स, प्लेटिना, डिस्कवर, पेशन प्रो, यामहा सेल्युटो और अपाचे जैसी बाइक शामिल हैं। इनमें से 10 वाहन छिंदवाड़ा जिले के हैं, जबकि अन्य वाहनों की जांच जारी है। पुलिस टीम ने दो महीने से आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी थी। उसके बाद इन्हें दबोचा गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोज बघेल और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब्त की बाइक

जब्त की बाइक

 

जब्त की बाइक

जब्त की बाइक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed