फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three friends killed in road accident, speeding pickup tramples in Boria in Chhindwara

Chhindwara News: सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, बोरिया में तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा

Wed, 07 Aug 2024 02:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Aug 2024 02:00 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर पिकअप को जब्त कर दिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Three friends killed in road accident, speeding pickup tramples in Boria in Chhindwara
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते मंगलवार की शाम फिर एक दर्दनाक हादसा हो गया। मजदूरी कर वापस घर जा रहे तीन युवकों को बेलगाम रफ्तार से भागती पिकअप ने टक्कर मार दी, बोरिया के समीप हुए इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां, प्राथमिकी उपचार के बाद उन्हें नागपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि भानादेही निवासी 40 वर्षीय संतोष पिता भुवनलाल परतेती अपने गांव में रहने वाले 30 वर्षीय भरोस पिता सिताब चंद्रवंशी और 52 वर्षीय रामचरण पिता रामसिंग धुर्वे छिंदवाड़ा में मजदूरी करते हैं। तीनों प्रतिदिन एक ही वाहन से काम करने आते थे और शाम को साथ वापस लौटते थे।
विज्ञापन


ऐसे में मंगलवार की शाम छह बजे तीनों काम खत्म होने के बाद बाइक से घर जा रहे थे, तभी बोरिया के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक उन्हें कई मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद वाहन जैसे-तैसे रुका और चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से भरोस और रामचरण को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जबकि संतोष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं, दो अन्य भरोस और रामचरण की नागपुर जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने तीनों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर पिकअप को जब्त कर दिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed