{"_id":"66d87ea3c451ee906608302d","slug":"then-the-mobile-phone-exploded-amarwada-battery-explodes-as-soon-as-he-was-taken-out-of-his-pocket-a-youth-saved-his-hair-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2070416-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: फिर मोबाइल हुआ ब्लास्ट, जेब से बाहर निकालते ही फट गई बैटरी, बाल-बाल बचा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: फिर मोबाइल हुआ ब्लास्ट, जेब से बाहर निकालते ही फट गई बैटरी, बाल-बाल बचा युवक
Wed, 04 Sep 2024 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:52 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में फिर मोबाइल की बैटरी फटने का मामला सामने आया है। युवक ने फोन गर्म होने पर बाहर निकाल फेंका तभी उसकी बैटरी फट गई। युवक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
मोबाइल में ब्लास्ट
विस्तार
अमरवाड़ा के ग्राम लहगडुआ में एक युवक के जेब में रखा मोबाइल गर्म हो गया। युवक ने जैसे ही मोबाइल को बाहर निकाला तो मोबाइल से धुआं निकला और युवक ने मोबाइल को नीचे फेंक दिया और तत्काल मोबाइल में ब्लास्ट हो गया। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मोबाइल फटने की घटना के बाद लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
जानकारी के मुताबिक पूरी घटना को इस तरह से है। ग्राम लहगडुआ के रहने वाले गांव के कोटवार रूपेश वंश गोतिया के जेब में मोबाइल रखा था, उसने जैसे ही मोबाइल जेब से बाहर निकाला तो मोबाइल में से धुआं निकलने लगा और उसने मोबाइल छोड़ दिया। जमीन पर गिरते ही मोबाइल ब्लास्ट हो गया। उसकी बैटरी के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि मोबाइल हाथ में नहीं फटा नहीं तो यह युवक भी बुरी तरह से जख्मी हो जाता फिलहाल मोबाइल कैसे ब्लास्ट हुआ इसको लेकर जांच जारी है।
एक सप्ताह में हुई दूसरी घटना
गौर किया जाए तो अभी कुछ दिन पहले ही चौरई में घटना हुई थी जहां एक बच्चे के हाथ में मोबाइल फट गया था जिससे बुरी तरह से जख्मी हो गया था, वही छिंदवाड़ा जिले में एक सप्ताह में है दूसरी घटना घटित हुई है मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट होने की घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।