{"_id":"67f5d37989ce1b6f1a06cc4b","slug":"the-whole-family-was-devastated-in-one-stroke-husband-wife-and-three-children-died-two-innocents-fighting-for-life-in-hospital-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2815300-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: सड़क हादसे में उजड़ा पूरा परिवार; घायल दो बच्चों ने दम तोड़ा, मृतकों की संख्या हुई पांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: सड़क हादसे में उजड़ा पूरा परिवार; घायल दो बच्चों ने दम तोड़ा, मृतकों की संख्या हुई पांच
Wed, 09 Apr 2025 08:19 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 08:19 AM IST
सार
सिवनी रोड पर हुई कार दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मौके पर दंपती और मासूम की मृत्यु हुई, जबकि दो बेटों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। दो बच्चे गंभीर हैं। गांव में एक साथ पांच अर्थियां उठीं, माहौल गमगीन रहा। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में मृत महिला
विस्तार
सिवनी रोड पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में अब तक एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मौके पर दंपती और उनके चार माह के मासूम की मौत हो गई थी,वहीं उपचार के दौरान दो बेटों ने भी दम तोड़ दिया। जबकि दो बच्चे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
बता दें कि ग्राम नवेगांव के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में दिनेश उइके, पत्नी कंचन और उनका चार महीने का बेटा सागर मौके पर ही चल बसे थे। चार बच्चों में से वेदांश (12) और प्रियांश (5) ने देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। देवांशी (9) और दिव्यांश (11) गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- तेज रफ्तार वाहन पेड़ से टकराया, चालक ऐसा फंसा कि मौके पर तोड़ दिया दम
विज्ञापन
एक साथ उठीं पांच अर्थियां, रो पड़ा पूरा गांव
मंगलवार को जब जमुनामाल गांव से एक साथ पांच शवों की अंतिम यात्रा निकली, तो हर आंख नम थी। गांव के लोगों ने बताया कि दिनेश उइके का परिवार बेहद सरल और मिलनसार था। बच्चों की चीखें, परिजनों का क्रंदन और रिश्तेदारों की चुप्पी माहौल को और भारी बना रही थी।
ये भी पढ़ें- मौत के बाद अब दूसरे की दुनिया रोशन करेंगी सरोज जायसवाल, मिली ऐसी मां जिससे चर्चित हो गए ये विधायक
हादसे के बाद बैग और मोबाइल के लिए भटकते रहे परिजन
परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद से दंपति का बैग और मोबाइल फोन उन्हें नहीं मिल पाया। मंगलवार को वे थाना और अस्पताल चौकी के चक्कर लगाते रहे, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक हादसा नवेगांव स्थित हनुमान मंदिर के पास हुआ। तेज रफ्तार में आ रही दो कारों में आमने-सामने भिड़ंत हुई। 8 लोग घायल हुए थे, जिनमें से 5 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
