फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   The girl committed suicide by consuming poison.Woman who went to Hyderabad in love affair, ate poison at home

Chhindwara News: दूसरी जाति का था प्रेमी, परिजनों ने कहा- शादी नहीं करने देंगे, युवती ने जहर खाकर दी जान

Tue, 10 Sep 2024 08:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Sep 2024 08:24 AM IST
सार

छिंदवाड़ा में युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवती अपने प्रेमी के साथ घर पहुंची थी, जहां परिवार वालों ने कहा कि युवक अलग जाति का है, उससे शादी नहीं करने देंगे। इससे नाराज होकर जहर खा लिया। दो दिन चले इलाज के बाद आठ सितंबर को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
The girl committed suicide by consuming poison.Woman who went to Hyderabad in love affair, ate poison at home
युवती ने जहर खाकर दी जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा में एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवती कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ हैदराबाद चली गई थी, जहां से वापस घर लौटने के बाद उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवती उमरेठ थाने के गूलरखापा रैय्यत की निवासी थी। वह छिंदवाड़ा में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसका छिंदवाडा के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ हैदराबाद चली गई थी। वहां से लौटने के बाद छिंदवाडा में युवक के साथ निवास कर रही थी। त्योहारों पर परिवार ने उसे घर बुलाया था, कहा था कि अंतिम बार सभी मिलना चाहते है। युवती अपने प्रेमी के साथ घर पहुंची, जहां परिवार वालों ने दबाव बनाया कि युवक अलग जाति का है, इसलिए शादी नहीं करने देंगे।
विज्ञापन


इसी बात से नाराज होकर उसने पिता, प्रेमी और परिजनों के सामने जहर खा लिया। इसके बाद उसे तत्काल छिंदवाड़ा के निजी अस्पताल ले भर्ती कराया गया, जहां दो दिन चले इलाज के बाद आठ सितंबर को उसकी मौत हो गई। तीन डॉक्टरों की टीम ने युवती के शव का पोस्टमार्टम किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहना है कि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ होगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed