{"_id":"6776065d282db1f06f0c75c2","slug":"the-friend-took-the-life-of-a-friend-in-ward-no-2-of-parasia-the-youth-was-killed-by-his-friend-in-front-of-his-house-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2478734-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: लेनदेन को लेकर दोस्त ने ले ली दोस्त की जान, पुलिस जांच में जुटी; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: लेनदेन को लेकर दोस्त ने ले ली दोस्त की जान, पुलिस जांच में जुटी; जानें पूरा मामला
Thu, 02 Jan 2025 09:17 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 09:17 AM IST
सार
Chhindwara: लेनदेन के चक्कर में दोस्त ने दोस्त की जान ले ली। बताया जा रहा है कि रात में उसके बचपन के दोस्त अंकित त्रिपाठी ने उसे कॉल कर बाहर बुलाया, मृतक जितेंद्र ने सोचा कि नए साल की पार्टी के लिए उसे बुला रहे होंगे। जब वो घर के बाहर आया तो दोनों में विवाद होने लगा।
विज्ञापन
अस्पताल में मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परासिया में बचपन के एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। पूरा मामला परासिया नगर के वार्ड नंबर 2 का है। दरअसल जितेंद्र ब्रम्हे वार्ड नं 2 में रहता है, जहां बीती रात उसके ही दोस्त अंकित त्रिपाठी ने उसकी हत्या कर दी। घटना मंगलवार की रात साढ़े ग्यारह बजे के आसपास की है।
युवक को रात सवा बारह बजे अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परासिया एसडीओपी जितेंद्र सिंह जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि परासिया में रहने वाला जितेंद्र पप्पू ब्रम्हे कपड़े का काम करता था। रात में उसके बचपन के दोस्त अंकित त्रिपाठी ने उसे कॉल कर बाहर बुलाया, जितेंद्र ने सोचा कि नए साल की पार्टी के लिए उसे बुला रहे होंगे। जब वो घर के बाहर आया तो दोनों में विवाद होने लगा।
तेज आवाज सुनकर जितेंद्र की बहन बाहर निकली। तब उसने देखा कि भाई जितेंद्र नाली के पास पड़ा हुआ था, उसके सिर में चोट थी और खून बह रहा था। वहीं सफेद स्विफ्ट कार से आरोपी अंकित और एक अन्य व्यक्ति कार लेकर भागने लगा। दोनों बहनों ने कार रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों भागने में कामयाब हो गए। घटना के बाद परिजन जितेंद्र को परासिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह सारा विवाद लेनदेन से जुड़ा हुआ है, हालांकि अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। वहीं अंकित को राउंडअप कर लिया गया है।