फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Police revealed the Damua murder case

Chhindwara News: पुलिस ने किया दमुआ हत्याकांड का खुलासा, लूट के लिए कस्टमर ने की थी फाइनेंस एजेंट की हत्या

Mon, 07 Oct 2024 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Oct 2024 06:04 PM IST
सार

स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंसियल लिमिटेड कंपनी के फील्ड ऑफिसर अंजय मालवी की झरना-दमुआ क्षेत्र में हत्या कर दी गई। अंजय की गुमशुदगी के बाद 5 अक्तूबर को ग्राम कोठीदेव के जंगल में उनका शव मिला, जिसमें उनके हाथ-पैर और गले में रस्सी बंधी थी।

विज्ञापन
Chhindwara News: Police revealed the Damua murder case
प्रेस कॉन्फ्रेंस

विस्तार

स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंसियल लिमिटेड कंपनी शाखा जुन्नारदेव के फील्ड ऑफिसर अंजय मालवी दो अक्टूबर को अपने फील्ड क्षेत्र झरना, दमुआ गए थे। वहां से देर शाम तक नहीं लौटे। उनकी गुमशुदगी की सूचना पर थाना दमुआ में गुम इंसान पंजीबद्ध किया गया और उनकी तलाश शुरू की गई। पांच अक्तूबर को ग्राम कोठीदेव के जंगल की झाड़ियों में एक शव मिला, जिसकी पहचान अंजय मालवी के रूप में हुई। उनके हाथ, पैर और गले में रस्सी बंधी हुई थी, जिससे पता चला कि उनकी हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
थाना जुन्नारदेव में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।.पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में मामले की जांच की गई। आरोपी विकास वर्मा, यूसुफ अंसारी और हर्ष भन्नारे को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने अंजय मालवी से लूटपाट करने और हत्या करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


दो अक्तूबर को विकास वर्मा ने अंजय मालवी को अपने भूसा रखने वाले कमरे में बुलाया। वहां पहले से ही यूसुफ अंसारी और हर्ष भन्नारे मौजूद थे। तीनों ने मिलकर अंजय मालवी की हत्या कर दी और उसके बैग में रखे 54 हजार रुपये आपस में बांट लिए। उन्होंने शव को बोरियों में भरकर मोटरसाइकिल में रखकर ग्राम कोठीदेव के जंगल झाड़ियों में छिपा दिया। मृतक की मोटरसाइकिल और उसके बैग में रखे दस्तावेजों को कहीं दूर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों से लूट के 54 हजार रुपये, मृतक का बैग और उसमें रखे दस्तावेज, आधार कार्ड, आई कार्ड, एटीएम, दो नग बोरी और मृतक एवं आरोपी की मोटरसाइकिल जब्त की है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक रिमांड पर जिला जेल छिंदवाड़ा दाखिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed