फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   co-workers had committed robbery. police have arrested four persons in connection with robbery within 24 hours

Chhindwara: सहकर्मियों ने कराई थी लूट, 24 घंटे में लूट करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fri, 29 Nov 2024 04:03 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 29 Nov 2024 04:03 PM IST
सार

चौरई पुलिस ने 24 घंटे में फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय से ₹4000 नकद और 17 पार्सल लूट का खुलासा किया। साजिश सहकर्मियों ने रची थी। चार आरोपी गिरफ्तार, जिनसे लूट का सामान बरामद हुआ। कानूनी कार्रवाई जारी है।  

विज्ञापन
co-workers had committed robbery. police have arrested four persons in connection with robbery within 24 hours
चौरई थाना

विस्तार

फ्लिपकार्ट कंपनी के डिलीवरी बॉय से लूट की वारदात का चौरई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, इस लूट की साजिश खुद डिलीवरी बॉय के सहकर्मियों ने रची थी।
विज्ञापन


टीआई जीएस ऊइके के अनुसार, फ्लिपकार्ट कंपनी के डिलीवरी बॉय राजेश पिता बाबूलाल दाहिया (उम्र 42 वर्ष, निवासी आमाबोह) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह ग्राम कुंडा से पार्सल डिलीवरी कर वापस चौरई लौट रहे थे, तब शाम करीब 7:30 बजे ग्राम कुंडा और थावरी के बीच अज्ञात लुटेरों ने सिर पर कांच की बोतल से वार कर दिया। इसके बाद उनकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर उनके बैग में रखे 17 शीलबंद पार्सल और ₹4000 नकद लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल की जांच में वहां टूटी हुई बोतल और मिर्च पाउडर बरामद किया। इसके अलावा, ग्रामवासियों से पूछताछ के आधार पर संदिग्ध कैलाश उईके (निवासी संघई) और सुनील सिंगारे (निवासी मेहगोरा) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने इस घटना को अंजाम देने की बात कबूल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट की साजिश
आरोपियों ने बताया कि यह लूट फ्लिपकार्ट के चौरई कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर आनंद कुशवाहा और सहायक प्रबंधक अभिनव शर्मा ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत करवाई थी।


बरामदगी और कानूनी कार्रवाई
अब तक की जांच में पुलिस ने आरोपियों से ₹4000 नकद और 17 पार्सल (जिनकी कुल कीमत ₹14,595 है) बरामद किए हैं। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 61(2) और 238 बीएनएस के साथ अन्य धाराएं जोड़कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी
  • कैलाश पिता श्रीराम उईके (उम्र 24 वर्ष, निवासी संघई, जिला सिवनी)
  • अभिनव पिता मुकेश शर्मा (उम्र 22 वर्ष, निवासी कलकनी, जिला छिंदवाड़ा)
  • आनंद पिता शिवकुमार कुशवाहा (उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, चौरई)
  • सुनील पिता मेघनंद सिंगारे (उम्र 25 वर्ष, निवासी मेहगोरा, चौरई)
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस लूट का पर्दाफाश किया और आगे मामले में गहन जांच जारी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed