फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seeing Bua in agony, the nephew ran... the current snatched both of them's breath.

Chhindwara News: बुआ को करंट से बचाने दौड़ा भतीजा, दोनों की मौत, दो परिवारों में पसरा मातम

Mon, 28 Jul 2025 09:29 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 28 Jul 2025 09:29 AM IST
सार

छिंदवाड़ा के गायगोहान गांव में करंट लगने से बुआ-भतीजे की मौत हो गई। बुआ गाय खोलते वक्त ट्रांसफार्मर से फैले करंट की चपेट में आ गईं, जिसे बचाने के लिए गया भतीजा भी करंट से झुलस गया। दोनों की अस्पताल में मौत हो गई।  

विज्ञापन
Seeing Bua in agony, the nephew ran... the current snatched both of them's breath.
प्रतीकात्मक फोटो

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के परासिया के गायगोहान गांव में एक झटके में दो जिंदगियां बुझ गईं। एक बुआ, जो घर के सामने बंधी गाय को खोल रही थीं और एक भतीजा, जो उन्हें बचाने में अपनी जान गंवा बैठा। एक साथ दो मौतों से गांव में सन्नाटा पसरा है लोगों की आंखें नम हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:   साल में केवल एक बार नागपंचमी पर खुलते हैं इस मंदिर के पट, जानिए कब होंगे दर्शन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है। 60 वर्षीय सुमरोबाई पति फग्गू यदुवंशी अपने घर के सामने बंधी गाय को खोल रही थीं। इस दौरान पास ही लगे ट्रांसफार्मर से फैले करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे वे जमीन पर गिर पड़ीं, कांपने लगीं और दर्द से चीख उठीं। बुआ की चीख सुनते ही घर के भीतर मौजूद उनका 27 वर्षीय भतीजा पवन पिता नेवालाल यदुवंशा बाहर दौड़ा। उसने करंट लगने से तड़प रही  बुआ को खींचने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही उसने उनका हाथ पकड़ा, वह खुद भी करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद गांव वालों और परिजनों ने दोनों को बेसुध हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  सावन के तीसरे सोमवार पर बाबा महाकाल ने दिए श्री गणेश स्वरूप में दर्शन, भक्तों की भीड़ उमड़ी

पिता की मौत से अनाथ हुए दो मासूम 
पवन अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी चार साल पहले शादी हुई थी। उसके एक साल का बेटा और दो साल की बेटी है। पवन की मौत से मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पवन खेती कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत के साथ ही घर का एकमात्र कमाने वाला भी चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed