फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rs 45 lakh embezzlement in Gangiwada panchayat revealed, action against sarpanch, secretary under Section 92

Chhindwara News: गांगीवाड़ा पंचायत में 45 लाख के गबन का खुलासा, सरपंच-सचिव को नोटिस, नाश्ते पर उड़ाए 1.78 लाख

Fri, 15 Aug 2025 09:45 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 15 Aug 2025 09:45 AM IST
सार

छिंदवाड़ा की गांगीवाड़ा पंचायत में सरपंच व सचिव पर निधियों के दुरुपयोग का आरोप लगा है। जांच में 45 लाख तक के गबन और मिठाई-नाश्ते के नाम पर 1.78 लाख का खर्च सामने आया है। मामले में दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
Rs 45 lakh embezzlement in Gangiwada panchayat revealed, action against sarpanch, secretary under Section 92
गांगीवाड़ा पंचायत में भ्रष्टाचार, जांच जारी।

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत गांगीवाड़ा में भारी वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है। पंचायत सरपंच संगीता परतेती और सचिव नीता उइके पर पंचायत निधियों के दुरुपयोग और गबन के आरोप लगे हैं। जनपद पंचायत परासिया के सीईओ द्वारा जांच के निर्देश दिए जाने के बाद गठित चार सदस्यीय जांच समिति ने दस्तावेजों की पड़ताल की, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पंचायत में वित्तीय अभिलेखों का विधिवत संधारण नहीं किया गया। ग्राम सभा की बैठकों में आय-व्यय संबंधी अनुमोदन नहीं लिया गया। वहीं, नल-जल योजना के रखरखाव में भी नियमों को दरकिनार कर भुगतान किए गए। जांच में यह भी सामने आया कि सरपंच द्वारा नामावली सील प्रमाणकों और बिल-वाउचर में अलग-अलग हस्ताक्षर किए गए हैं।
विज्ञापन


मिठाई-नाश्ते के नाम पर उड़ाए 1.78 लाख रुपए
सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में पंचायत बैठकों के नाम पर माधव स्वीट्स, छिंदवाड़ा से मिठाई और नाश्ता खरीदने के नाम पर पूरे 1,78,470 रुपए खर्च कर दिए गए। इन बैठकों की नियमितता और बिलों की प्रामाणिकता पर समिति ने गंभीर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  21 लाख का घर बनवाया, हथेलियां बिछाकर शहीद की मां को कराया प्रवेश, देखिए दिल छू लेने वाली तस्वीरें


45 लाख के गबन का आरोप 
पंचायत के कुछ पंचों ने सरपंच और सचिव के खिलाफ लिखित शिकायत भी की है। इसमें आरोप लगाया गया है कि दोनों ने नियमों को दरकिनार कर लगभग 45 लाख रुपए की सरकारी राशि का दुरुपयोग किया है। बिना बिल-वाउचर के सामग्रियों की खरीद की गई और कई भुगतान बिना अनुमोदन के कर दिए गए। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत ने जांच के आदेश जारी किए थे। इसके बाद जनपद स्तर पर गठित चार सदस्यीय टीम ने पंचायत पहुंचकर सभी अभिलेखों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान प्राथमिक तौर पर आरोप सही पाए गए। इसी आधार पर सरपंच और सचिव दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और पांच दिन में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों के खिलाफ धारा 92 के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

पंचायत में मचा हड़कंप
भ्रष्टाचार के इन आरोपों के सामने आने के बाद पंचायत क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि दोषी साबित होते हैं, तो सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी जनप्रतिनिधि जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग करने की हिम्मत न कर सके।

ये भी पढ़ें: किले में कैद थे 370 फिरंगी, बाहर क्रांतिकारियों का डेरा, सात माह बाद ऐसे बचे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed