फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara One killed 2 injured as car collides with tree accident near Singori

Chhindwara News: पेड़ से टकराई कार, एक की मौत दो लोग घायल, सिंगोड़ी के पास हुआ हादसा

Fri, 23 Aug 2024 04:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Aug 2024 04:17 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में एक कार पेड़ से टकरा गई। इस दौरान एक की मौत, जबकि दो लोग घायल हो गए। बता दें कि हादसा सिंगोड़ी के पास हुआ है।

विज्ञापन
Chhindwara One killed 2 injured as car collides with tree accident near Singori
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा से सिंगोड़ी आ रही कार शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, तीन घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जिसमें प्राथमिक इलाज के बाद एक युवक को गंभीर होने के कारण नागपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। दो घायलों को जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुन्नु मंसूरी (25) पिता अजीम मंसूरी अमरवाड़ा के सिगोड़ी का रहने वाला था। वह अपने साथी तैयब पिता अकरम उम्र 20 साल, इमरोज पिता अंसार अंसारी 23 साल और शहजाद पिता अकरम अंसारी के साथ कार से अमरवाड़ा से सिंगोड़ी वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अमरवाड़ा के समीप ढाबे के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन


हादसे में चारों बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 से चारों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मुन्नू मंसूरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इमरोज की हालत गंभीर होने के कारण नागपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया। जबकि दो घायलों को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed