फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   parade and cultural programme was held at Chhindwara Parade Ground on 15th August 2024.

Chhindwara: छिंदवाड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, जानिए कैसा रहेगा ट्रैफिक

Wed, 14 Aug 2024 09:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Aug 2024 09:40 AM IST
सार

MP News: स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर 15 अगस्त को छिंदवाड़ा परेड ग्राउंड में परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहर के स्कूल, कॉलेज के छात्र और नागरिकों की भारी भीड़ रहेगी।

विज्ञापन
parade and cultural programme was held at Chhindwara Parade Ground on 15th August 2024.
छिंदवाड़ा परेड ग्राउंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर 15 अगस्त को छिंदवाड़ा परेड ग्राउंड में परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहर के स्कूल, कॉलेज के छात्र और नागरिकों की भारी भीड़ रहेगी।आमजन और बच्चों की सुरक्षा के लिए उसी दिन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

नरसिंहपुर से आने-जाने वाले वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तन
15 अगस्त को होने वाले मुख्य समारोह के कारण, नरसिंहपुर से आने-जाने वाले यात्री वाहन और चौपहिया वाहन मानसरोवर बस स्टैंड से देव होटल, खजरी तिराहा, चक्कर रोड, लालबाग रेलवे क्रॉसिंग, चारफाटक होते हुए पाटनी पेट्रोल पंप की ओर डायवर्ट किए जाएँगे।

विज्ञापन


सिवनी से आने-जाने वाले वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तन
सिवनी से आने-जाने वाले यात्री वाहन और चौपहिया वाहन मानसरोवर बस स्टैंड से देव होटल, खजरी तिराहा, चक्कर रोड, लालबाग रेलवे क्रॉसिंग, पाटनी पेट्रोल पंप, चारफाटक होते हुए सिवनी की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागपुर-बैतूल से आने-जाने वाले वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तन
नागपुर-बैतूल से आने-जाने वाले यात्री वाहन और चौपहिया वाहन ई.एल.सी.तिराहा, कलेक्ट्रेट रोड, सत्कार तिराहा, डी-काट शोरूम वाली गली से मानसरोवर बस स्टैंड की ओर जाएंगे।

• परासिया से आने वाले यात्री वाहन और चौपहिया वाहन सर्किट हाउस तिराहा, सत्कार तिराहा, डी-काट शोरूम वाली गली से मानसरोवर बस स्टैंड की ओर जाएँगे।


• परासिया की ओर जाने वाले यात्री वाहन और चौपहिया वाहन मानसरोवर बस स्टैंड, देव होटल, खजरी तिराहा, चक्कर रोड, एस.ए.एफ.गेट, सर्किट हाउस तिराहा से परासिया की ओर जाएँगे।



एंबुलेंस-फायरब्रिगेड वाहन हेतु विशेष रूट व्यवस्था
एंबुलेंस-फायरब्रिगेड वाहनों को आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर मुख्य मार्ग से अस्पताल तक बिना किसी अवरोध के पहुंचाया जाएगा। अति आवश्यक परिस्थितियों में मरीज को अस्पताल पहुंचाने हेतु पूर्व सूचना पर ग्रीन कॉरीडोर निर्मित कर एंबुलेंस को अस्पताल पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed