{"_id":"66decea8f00ad8991c09b1a2","slug":"old-man-drowns-in-pond-dies-old-man-drowned-in-pond-in-dholpur-after-hard-work-body-retrieved-after-hard-work-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2085734-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: शराब के नशे में तालाब में डूबा बुजुर्ग, हुई दर्दनाक मौत; कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: शराब के नशे में तालाब में डूबा बुजुर्ग, हुई दर्दनाक मौत; कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव
Mon, 09 Sep 2024 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 05:54 PM IST
सार
MP: चांद के ग्राम धौलपुर में एक बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत हो गई, जिसके शव को कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
चाँद थाना
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
चांद के ग्राम धौलपुर में एक बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत हो गई, जिसके शव को कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टीआई के मुताबिक धौलपुर निवासी रतिराम पिता पोठू धुर्वे उम्र 55 वर्ष आज सुबह तालाब के पास घूम रहा था, काफी देर तक वह नजर नहीं आया, इसके बाद उसके परिजनों ने उसकी तलाश की।
जिसके बाद में उसका शव तालाब में उतराता मिला। घटना के बाद तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था, जिसके चलते वह तालाब के पास घूमते वक्त अचानक बेसुध होकर तालाब में गिर गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।