फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   MP News: PM met Chhindwara's daughter online gamer Payal Dhare

MP News: छिंदवाड़ा की बेटी ऑनलाइन गेमर पायल धारे से पीएम ने की मुलाकात, माता-पिता बोले- बहुत प्राउड फील हो रहा

Sat, 13 Apr 2024 03:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 13 Apr 2024 03:42 PM IST
सार

वर्तमान में सोशल साइट्स पर पायल के लाखों सब्सक्राइबर्स हैं। वे हर माह ऑनलाइन गेम और विज्ञापन से दो से तीन लाख रुपये की कमाई करती हैं।

विज्ञापन
MP News: PM met Chhindwara's daughter online gamer Payal Dhare
पायल धारे अपने माता-पिता के साथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा के उमरानाला निवासी 22 वर्षीय ऑनलाइन गेमर पायल धारे आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उन्होंने मुलाकात की। इस दौरान मोदी ने पायल के कार्यों की सराहना की। वर्तमान में सोशल साइट्स पर पायल के लाखों सब्सक्राइबर्स हैं। वे हर माह ऑनलाइन गेम और विज्ञापन से दो से तीन लाख रुपये की कमाई करती हैं। हालांकि छोटे से शहर से निकलकर मुंबई तक का सफर पायल के लिए मुश्किल भरा रहा है। 

विज्ञापन


पायल के पिता शिवशंकर धारे उमरानाला में किराना की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी तीन बेटी अंजलि, पायल और भूमिका धारे हैं। पायल दूसरे नंबर की बेटी है। पिता ने बताया कि पायल का ननिहाल भिलाई में है। वर्ष 2017 में पायल ने छिंदवाड़ा से 12वीं की पढ़ाई की और फिर अपने ननिहाल चली गई। वहीं, बीकॉम में दाखिला ले लिया। कोरोना की वजह से उसे छिंदवाड़ा आना पड़ा। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग की चर्चा की और वह सीधे मुंबई पहुंच गई।
विज्ञापन


हमनें तो कभी सोचा नहीं था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों भारतीय ऑनलाइन गेम्स से मुलाकात की थी, जिसमें छिंदवाड़ा के छोटे से गांव उम्र दल की बिटिया पायल धारे भी थी। इसको लेकर जब एमी ने उनके पिता शिव शंकर धारे से बात की तो उन्होंने कहा कि मुझे जैसे ही पता चला कि प्रधानमंत्री ने मेरी बेटी से बात की है, मुझे बहुत प्राउड फील हुआ। मेरी बेटी यहां तक पहुंच गई। हमनें तो कभी सोचा नहीं था, जब मोदी जी से उनके मुलाकात हुई तो मुझे बहुत खुशी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उसकी पढ़ाई छिंदवाड़ा में ही हुई है। उसने इंग्लिश मीडियम छिंदवाड़ा में पढ़ाई की। इसके बाद वह रुंगटा कॉलेज भिलाई में पढ़ने चली गई। इसके बाद ऑनलाइन गेमिंग के कारण उन्हें मुंबई शिफ्ट किया गया। उन्होंने बताया कि पायल को एंकरिंग का बहुत शौक था।


पायल की मम्मी बोली हमें खुशी का ठिकाना नहीं था
पायल की मम्मी संगीता धारे ने कहा कि जैसे ही प्रधानमंत्री जी ने उनसे मुलाकात की बात की तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, उन्हें बहुत अच्छा लगता है कि उनकी बेटी आज इस मुकाम पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed