{"_id":"66c415f13e74f7bdf804a58f","slug":"mohan-bhagwat-to-visit-lodhikheda-on-august-21-will-attend-private-programme-at-gramstha-ashram-stay-for-2-hours-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2013980-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: मोहन भागवत कल लोधीखेड़ा आएंगे, ग्रामस्थ आश्रम में निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: मोहन भागवत कल लोधीखेड़ा आएंगे, ग्रामस्थ आश्रम में निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल
Tue, 20 Aug 2024 11:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 11:02 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में संघ की एक बैठक होने वाली है। संघ प्रमुख कल यानी 21 अगस्त को छिंदवाड़ा के लोधीखेड़ा में पहुंच रहे हैं। हालांकि वे एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद संघ कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
विज्ञापन
मोहन भागवत
विस्तार
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का 21 अगस्त को लोधीखेड़ा में आगमन प्रस्तावित है। वे नागपुर से सड़क मार्ग होते हुए सुबह 11 बजे लोधीखेड़ा स्थित श्री बाबाजी महाराज ग्रामस्थ आश्रम पहुंचेंगे। उनका यह निजी कार्यक्रम हैं। यहां करीब दो घंटे रहेंगे। इस दौरान संघ के क्षेत्रीय पदाधिकारियों से भी वे संवाद करेंगे। दोपहर एक बजे वे नागपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। संघ प्रमुख के सौंसर दौरे को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर हैं। महाराष्ट्र की सीमा से ग्रामस्थ आश्रम तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
मोहन भागवत श्री ग्रामस्थ आश्रम में निजी प्रवास पर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आश्रम से उनका पहले से लगाव है। यहां भी दो घंटे रखेंगे, वहीं संघ के पदाधिकारी के साथ उनकी विशेष बैठक होगी। इस बैठक में संघ के कुछ प्रमुख पदाधिकारी ही शामिल होंगे, वहीं प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन
मोहन भागवत श्री ग्रामस्थ आश्रम में निजी प्रवास पर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आश्रम से उनका पहले से लगाव है। यहां भी दो घंटे रखेंगे, वहीं संघ के पदाधिकारी के साथ उनकी विशेष बैठक होगी। इस बैठक में संघ के कुछ प्रमुख पदाधिकारी ही शामिल होंगे, वहीं प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन
