फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Midnight row over Rs 1750 dispute: Youth arrived with convoy of 20 Thar vehicles, attacked at home;

Chhindwara News: 1750 रुपये के विवाद पर बवाल, 20 थार गाड़ियों के काफिले संग घर पहुंची गैंग; खूब किया हंगामा

Sun, 17 May 2026 03:43 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2026 03:43 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में 1750 रुपये के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि करीब 20 थार गाड़ियों के साथ पहुंचे युवकों ने ट्रांसपोर्टर के घर पर हमला कर हंगामा किया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

विज्ञापन
Midnight row over Rs 1750 dispute: Youth arrived with convoy of 20 Thar vehicles, attacked at home;
तोड़फोड़ के बाद गाड़ियों के टूटे हुए कांच, मौके पर खड़े स्थानीय लोग।

विस्तार

छिंदवाड़ा में महज 1750 रुपये के विवाद ने देर रात हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि करीब 20 थार गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे युवकों ने एक ट्रांसपोर्टर के घर पर हमला कर दिया। आधी रात हुए इस घटनाक्रम से इलाके में दहशत फैल गई। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, ट्रांसपोर्टर हरिराम और परिधि ट्रेडर्स से जुड़े सोनू साहू के बीच अनाज ढुलाई के भाड़े को लेकर 1750 रुपये का विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि फोन पर हुई कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि देर रात आरोपी अपने साथियों के साथ हरिराम के घर पहुंच गया।

विज्ञापन

पीड़ित परिवार का आरोप है कि बदमाशों ने घर को चारों तरफ से घेर लिया और जबरन अंदर घुसने की कोशिश की। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। गाड़ियों की आवाज और शोर-शराबे से आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। इलाके में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित हरिराम ने आरोप लगाया कि आरोपी भाजपा के झंडे लगी गाड़ियों में सवार होकर आए थे। उन्होंने परिवार के साथ मारपीट की और धमकी भी दी। घटना के बाद परिवार डरा हुआ है और सुरक्षा की मांग कर रहा है।

सीसीटीवी में दिखा गाड़ियों का काफिला

घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में कई थार गाड़ियां एक साथ पहुंचती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद युवक लाठी-डंडों के साथ घर की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। शहर की शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Bhojshala Verdict: भोजशाला का अयोध्या कनेक्शन, 10 सिद्धांतों जिन पर टिका हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

कांग्रेस नेताओं ने की कार्रवाई की मांग
घटना के बाद स्थानीय विधायक विजय चौरे और कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पुलिस किसी राजनीतिक दबाव में काम न करे और आरोपियों के खिलाफ जिलाबदर जैसी कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सख्त कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed