फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lightning goes off amid speech on 'Developed India', students sitting in darkness for 20 minutes

छिंदवाड़ा: मंत्री के कार्यक्रम के दौरान बिजली गुल, जनरेटर ने दिया धोखा; पंखे-लाइट बंद; परेशान रहे विद्यार्थी

Sat, 19 Sep 2026 04:41 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2026 04:41 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में ई-स्कूटी वितरण कार्यक्रम के दौरान भाषण के बीच बिजली गुल हो गई। जनरेटर से सिर्फ माइक चला, जबकि पंखे-लाइट बंद रहे। करीब 20 मिनट बाद बिजली बहाल हुई। कार्यक्रम के बाद मंत्री राकेश सिंह ने राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर भी टिप्पणी की।

विज्ञापन
Lightning goes off amid speech on 'Developed India', students sitting in darkness for 20 minutes
प्रभारी मंत्री स्कूटी प्रदान करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस समय अव्यवस्था की स्थिति बन गई, जब विद्यार्थी ‘विकसित भारत’ विषय पर भाषण दे रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली गुल हो गई। कार्यक्रम स्थल पर जनरेटर की व्यवस्था थी, लेकिन उससे केवल माइक ही चल सका। पंखे और लाइट बंद रहने से विद्यार्थी और अतिथि करीब 20 मिनट तक अंधेरे और उमस में बैठे रहे। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद कार्यक्रम आगे बढ़ सका।

कार्यक्रम में प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री स्कूल योजना के तहत विद्यार्थियों को मोटराइज्ड ई-स्कूटी की चाबी वितरित की। योजना के तहत छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के कुल 368 विद्यार्थियों को ई-स्कूटी दी जानी है। इनमें छिंदवाड़ा के 304 और पांढुर्णा के 64 विद्यार्थी शामिल हैं।

विज्ञापन

भाषण के बीच गुल हुई बिजली
कार्यक्रम में विद्यार्थी ‘विकसित भारत’ विषय पर अपने विचार रख रहे थे। इसी दौरान बिजली चली गई। जनरेटर शुरू किया गया, लेकिन उससे माइक तो चालू हो गया, जबकि पंखे और लाइट नहीं चल सके। इससे कार्यक्रम स्थल पर गर्मी और उमस बढ़ गई। करीब 20 मिनट तक विद्यार्थी और अतिथि इसी स्थिति में बैठे रहे। इस दौरान प्रभारी मंत्री राकेश सिंह भी कई बार पंखों की ओर देखते नजर आए। बाद में बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लाइट और पंखे चालू हुए और कार्यक्रम सामान्य रूप से आगे बढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: बस से टकराकर बुरी तरह पिचकी कार, तीन लोगों की मौत; चालक मौके से फरार

368 विद्यार्थियों को दी जानी है ई-स्कूटी


मुख्यमंत्री स्कूल योजना के तहत छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के 368 विद्यार्थियों को मोटराइज्ड ई-स्कूटी प्रदान की जानी है। इनमें छिंदवाड़ा जिले के 304 और पांढुर्णा के 64 विद्यार्थी शामिल हैं। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने विद्यार्थियों को ई-स्कूटी की चाबी सौंपी।

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर बोले मंत्री
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में राकेश सिंह से इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम और छात्रों की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर टिप्पणी करते हुए कहा, “कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी का नेतृत्व बाल बुद्धि व्यवहार करे तो उससे क्या दिशा तय होंगी।”

उन्होंने कहा कि जो लोग देश की संस्कृति को नहीं जानते, वे देश के भविष्य को क्या तैयार करेंगे। मंत्री ने दावा किया कि राहुल गांधी पहले भी छात्रों के बीच जाने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन उनके हाथ में निराशा ही आई है। उन्होंने कहा, “देश मोदी जी के साथ है।” कार्यक्रम में एक ओर विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरित की गईं, वहीं दूसरी ओर ‘विकसित भारत’ पर विद्यार्थियों के भाषण के दौरान बिजली गुल होने की घटना चर्चा में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed