फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kailash Vijayvargiya held Omar government responsible for the terrorist incident

MP: कैलाश विजयवर्गीय ने आतंकी घटना को लेकर उमर सरकार को जिम्मेदार ठहराया, बोले- ड्रग्स के खिलाफ लड़ता रहूंगा

Mon, 21 Oct 2024 03:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Oct 2024 03:57 PM IST
सार

MP: भाजपा नेता व विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ड्रग्स इस देश के अंदर जहर है। जिसके खिलाफ सरकार भी काम कर रही है। मैं भी हमेशा ड्रग्स के खिलाफ खड़ा रहूंगा। ड्रग्स के खिलाफ हमारा अभियान हमेशा जारी रहेगा।

विज्ञापन
Kailash Vijayvargiya held Omar government responsible for the terrorist incident
भाजपा नेता के घर पहुंचे कैलाश - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

छिंदवाड़ा पहुंचे नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने छिंदवाड़ा में जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पत्रकारों से चर्चा करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आतंकवादी हमले के पीछे वर्तमान सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि चुनाव के बाद जो परिणाम आए हैं, जो सरकार बनी है, उसके द्वारा इन आतंकवादी संगठनों को संरक्षण मिल रहा है। लेकिन हमें हमारे देश के गृहमंत्री पर पूरा भरोसा है जल्द ही इस पर एक्शन लिया जाएगा, क्योंकि गृहमंत्री जो बोलते हैं वह करते हैं। दरअसल कैलाश विजयवर्गीय छिंदवाड़ा प्रवास पर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने यहां बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन


वहीं कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस विधायक के भाजपा सदस्य बनाए जाने के सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस हमेशा सवाल उठाते रहेंगी, क्योंकि उत्तर उनके पास नहीं उत्तर हमारे पास है। इसी कारण भाजपा का विस्तार हो रहा है और कांग्रेस पीछे हो गई है।
विज्ञापन


ड्रग्स के खिलाफ हमेशा खड़ा रहूंगा
कैलाश विजयवर्गीय ने ड्रग्स को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि ड्रग्स इस देश के अंदर जहर है, जिसके खिलाफ सरकार भी काम कर रही है। मैं भी हमेशा ड्रग्स के खिलाफ खड़ा रहूंगा। ड्रग्स के खिलाफ हमारा अभियान हमेशा जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed