फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Husband snare in wife's separation 15 days ago wife committed suicide in chhindwara

Chhindwara News: पत्नी के वियोग में फंदे पर झूला पति, 15 दिन पहले पत्नी ने किया था सुसाइड

Tue, 29 Oct 2024 07:25 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 29 Oct 2024 07:25 PM IST
सार

Chhindwara: 27 साल के युवक ने अपने खेत में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने यह लिखा है कि वो अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा है।

विज्ञापन
Husband snare in wife's separation 15 days ago wife committed suicide in chhindwara
देहात थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहना कलां में एक 27 साल के युवक ने अपने खेत में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दरअसल 15 दिन पहले उसकी पत्नी ने भी घर में पारिवारिक कलह के चलते सुसाइड किया था। जिसके बाद आज युवक ने अपने खेत में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आकाश प्रजापति उम्र 27 साल आज अपने खेत में फंदे पर झूलता हुआ मिला। दरअसल, आकाश सुबह से अपने घर से गायब था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। तभी कुछ लोगों ने आकाश को सड़क के किनारे उसके खेत के पेड़ पर लटका हुआ पाया। इसके बाद तत्काल उन्होंने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते हैं पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा पंचनामा बनाकर शव को फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन


जेब में मिला सुसाइड नोट
मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने यह लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं, मेरी पत्नी ने भी मर्जी से सुसाइड की थी, उसमें किसी का दोष नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 साल पहले हुई थी शादी, 5 माह का है बच्चा
दरअसल दोनों की शादी 2 साल पहले हुई थी। उनका एक पांच माह का बच्चा है। शादी के बाद दोनों के बीच में अक्सर विवाद होता रहता था, जिसके चलते पत्नी ने पहले सुसाइड किया था। वहीं आज पति भी फंदे पर झूल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed