{"_id":"68ee1c854a35135b83016e21","slug":"human-face-of-police-in-chhindwara-ti-gets-emotional-after-seeing-students-broken-bicycle-gets-new-bicycle-himself-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-3517848-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: छिंदवाड़ा में पुलिस का मानवीय चेहरा, छात्रा को टूटी साइकिल चलाते देख भावुक हुए TI, खुद दिला दी नई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छिंदवाड़ा में पुलिस का मानवीय चेहरा, छात्रा को टूटी साइकिल चलाते देख भावुक हुए TI, खुद दिला दी नई
Tue, 14 Oct 2025 05:12 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 05:12 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में सिटी कोतवाली टीआई आशीष धुर्वे ने मानवीयता की मिसाल पेश की। सड़क हादसे में साइकिल टूटने पर मदद मांगने आई गरीब छात्रा को उन्होंने नई साइकिल दिलाई। उनकी इस पहल से छात्रा के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और थाने में मानवता का संदेश गूंजा।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में बच्ची को साइकिल देते टीआई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक पुलिस अधिकारी का मानवीय चेहरा सामने आया है। यहां सिटी कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने एक गरीब छात्रा के आंसू पोंछते हुए उसकी नई साइकिल दिलाकर मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
घटना तब हुई जब 12वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा अपनी पुरानी साइकिल से स्कूल जा रही थी। रास्ते में एक स्कार्पियो वाहन ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल बुरी तरह टूट गई। छात्रा किसी तरह खुद को संभालते हुए कोतवाली थाना पहुंची और पुलिस से मदद मांगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने इंदौर आई भारतीय टीम, रविवार को होगा महामुकाबला
विज्ञापन
टीआई बने अभिभावक, तुरंत दिलाई नई साइकिल
थाने पहुंची छात्रा ने टीआई आशीष धुर्वे को बताया कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और अब टूटी साइकिल के बिना वह स्कूल नहीं जा सकेगी। बात सुनकर टीआई धुर्वे भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि तुम पढ़ाई जारी रखो, साइकिल की चिंता मत करो। इसके बाद टीआई ने अपनी पहल पर छात्रा के लिए एक नई साइकिल दिलाई। जब छात्रा को साइकिल सौंपी गई तो उसके चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
ये भी पढ़ें- सरकार ने पहली बार कोदो-कुटकी खरीदी का निर्णय लिया, पेंशनरों को महंगाई राहत में 2% की बढ़ोतरी
थाने में गूंजा मानवता का संदेश
कोतवाली थाना परिसर में यह दृश्य देखकर मौजूद पुलिसकर्मी और नागरिक भी भावुक हो उठे। लोगों ने टीआई की इस पहल की सराहना की और कहा कि अगर हर अधिकारी समाज के प्रति ऐसा ही संवेदनशील बने, तो पुलिस की छवि और भी मजबूत होगी।
टीआई धुर्वे बोले — ‘बेटी को स्कूल से दूर नहीं होने दूंगा’
टीआई आशीष धुर्वे ने कहा कि जब मैंने देखा कि बच्ची सिर्फ एक साइकिल टूट जाने से पढ़ाई छोड़ने की बात कर रही थी, तो मुझे लगा कि यह हमारा कर्तव्य है कि उसे फिर से स्कूल भेजें। हर बच्चा पढ़े, यही सबसे बड़ी सेवा है।
