{"_id":"68edde6945c8b0e62d04ff0b","slug":"indore-news-indian-women-s-cricket-team-world-cup-match-england-2025-10-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore News: सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने इंदौर आई भारतीय टीम, रविवार को होगा महामुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने इंदौर आई भारतीय टीम, रविवार को होगा महामुकाबला
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:19 AM IST
सार
Indore News: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंदौर पहुंच चुकी है, जहां 19 अक्टूबर को उसका सामना इंग्लैंड से होगा। भारतीय टीम ने अब तक 4 में से 2 मैच जीते हैं और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
1 of 2
इंदौर में टीम इंडिया का इंग्लैंड के साथ मैच होने वाला है।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम इंदौर आ गई है। 19 अक्टूबर को इंग्लैंड से भारतीय टीम का मुकालबा होगा। भारतीय टीम वनडे विश्व कप में अपने पिछले दो मैच हार चुकी है लेकिन वह अभी भी सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय टीम सोमवार को ही इंदौर आ गई। मंगलवार को टीम का रेस्ट है और बुधवार को प्रैक्टिस सेशन रहेगा। रविवार को इंग्लैंड के साथ भारतीय टीम का मुकाबला होगा।
सेमीफाइनल में जाने के लिए इंदौर का मुकाबला जीतना होगा
भारत को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो 19 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाला मैच जीतना होगा। इंग्लैंड के साथ होने वाले इस मैच में भारतीय टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। अब टीम के लिए एक भी हार बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकती है।
श्रीलंका और पाकिस्तान को हरा चुकी है भारतीय टीम
भारत ने महिला विश्व कप के पहले मैच में श्रीलंका को हराया था और फिर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को मात दी थी। लेकिन उसे दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। भारतीय महिला टीम ने चार में से दो मैच जीते हैं और दो में उसे हार मिली है। टीम फिलहाल चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर है और उसका नेट रनरेट भी +0.682 का है जो उसके लिए सकारात्मक बात है। भारत को अब इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलने हैं। उसे अगर आसानी से सेमीफाइनल में पहुंचना है तो सभी मैच जीतने होंगे, लेकिन अब वह ज्यादा हार झेलने का जोखिम नहीं उठा सकती।
ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर
गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर है। ऑस्ट्रेलिया ने चार मैच खेले हैं और वह तीन जीत और एक बेनतीजा के साथ साथ अंक लेकर पहले स्थान पर मौजूद हैं। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की टीम ने जिसने अपने तीनों मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के लिए आगे की राह कठिन नहीं है, लेकिन शेष दो स्थान के लिए मुख्य रूप से भारत, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच प्रतिस्पर्धा है। अभी कोई भी टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर नहीं हुई है, लेकिन बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान के लिए अंतिम चार में पहुंचना चुनौतीपूर्ण है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।