फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Diarrhea wreaks havoc in Batari village of Chhindwara, 50 people fall ill

Chhindwara News: छिंदवाड़ा के बतरी गांव में डायरिया का कहर, 50 से अधिक लोग बीमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea wreaks havoc in Batari village of Chhindwara, 50 people fall ill
प्रतीकात्मक चित्र

छिंदवाड़ा जिले के चौरई ब्लॉक की बतरी पंचायत में पिछले पांच दिनों से डायरिया का प्रकोप फैला हुआ है। अब तक लगभग 50 लोग इससे प्रभावित हो चुके हैं, जिनमें से केवल 10 से 12 लोगों का उपचार अभी जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित गांवों में दवाईयां वितरित की हैं, जबकि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग ने जल स्त्रोतों का क्लोरीनेशन कर ग्रामीणों को जागरूक किया है। नलजल योजना के तहत कुएं से हो रही पेयजल सप्लाई का सैंपल लिया गया है।

विज्ञापन


बतरी पंचायत के खापाबिहारी और बारी गांव भी इस पंचायत के अंतर्गत आते हैं, लेकिन फिलहाल डायरिया का प्रकोप केवल ग्राम बतरी में देखने को मिला है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले पांच दिनों में ग्राम बतरी में लगभग 50 लोग उल्टी-दस्त से ग्रस्त हो गए हैं। इनमें से अधिकांश लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से अब अधिकांश स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। केवल 10 से 12 लोगों का इलाज अभी भी जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जाकर दवाईयां वितरित की हैं और पीएचई विभाग ने जल स्त्रोतों का क्लोरीनेशन किया है।
विज्ञापन


कुएं के पानी से फैल रहा संक्रमण 
बतरी सहित अधिकांश गांवों में आज भी कुएं से पानी की सप्लाई सीधे नलों में होती है। इन खुले कुओं को सुरक्षित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इसके साथ ही, कुएं के पानी को फिल्टर करने की कोई योजना भी नहीं बनाई गई है, जिसके कारण पानी में संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ जाती है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए, पीएचई विभाग ने जल स्रोतों का सैंपल लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है, ताकि पानी की गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जा सके और भविष्य में ऐसे संक्रमणों को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed