{"_id":"67c34651b4daeca1eb009cbd","slug":"dial-100-police-personnel-and-driver-rushed-to-hospital-on-time-cpr-saved-their-lives-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2682089-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: चलती बाइक में आया हार्ट अटैक, डायल 100 के पुलिस जवान और ड्राइवर ने पहुंचा दिया समय पर अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: चलती बाइक में आया हार्ट अटैक, डायल 100 के पुलिस जवान और ड्राइवर ने पहुंचा दिया समय पर अस्पताल
Sun, 02 Mar 2025 06:48 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 06:48 AM IST
सार
चौरई अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों ने बताया कि यदि मरीज को समय पर सीपीआर नहीं मिलता और जल्दी अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता, तो उनकी जान जा सकती थी। डायल 100 के जवान दीपक उईके और ड्राइवर हरि राउत के इस सराहनीय कार्य की हर तरफ सराहना हो रही है।
विज्ञापन
बीमार व्यक्ति
विस्तार
चांद के हरनाखेड़ी गांव में सोमवार शाम एक युवक की जान संकट में पड़ गई, लेकिन डायल 100 के जवानों की तत्परता ने उसे नया जीवन दे दिया। बता दें कि सुमेर पिता शंभू सिंह साहू, निवासी अकलमा, सोमवार शाम करीब 7 बजे अपनी बाइक से चौरई जा रहे थे। हरनाखेड़ी के पास अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा, जिससे वह गश खाकर बाइक समेत डिवाइडर से टकरा गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 100 को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची डायल 100, सैनिक ने दिया CPR
डायल 100 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इस दौरान सुमेर की हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश होने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सैनिक दीपक उईके ने बिना देर किए उन्हें सीपीआर दिया, जिससे उनकी सांसें वापस चलने लगीं। इसके बाद चालक हरि राउत ने 17 किलोमीटर का सफर महज 20 मिनट में पूरा कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
डॉक्टर बोले – जरा सी देरी होती तो नहीं बचती जान
वहीं, चौरई अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों ने बताया कि यदि मरीज को समय पर सीपीआर नहीं मिलता और जल्दी अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता, तो उनकी जान जा सकती थी। डायल 100 के जवान दीपक उईके और ड्राइवर हरि राउत के इस सराहनीय कार्य की हर तरफ सराहना हो रही है। चांद थाना स्टाफ और स्थानीय लोगों ने उनकी तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता के लिए उन्हें बधाई दी। फिलहाल मरीज की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
