{"_id":"6614183bfd89acb36406ff9f","slug":"dear-sister-in-lok-sabha-elections-nakulnath-said-will-stop-the-scheme-after-the-elections-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में लाडली बहना: नकुलनाथ बोले- चुनाव बाद बंद कर देंगे योजना, शिवराज ने कहा- इन्हें कुछ लेना न देना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में लाडली बहना: नकुलनाथ बोले- चुनाव बाद बंद कर देंगे योजना, शिवराज ने कहा- इन्हें कुछ लेना न देना
Mon, 08 Apr 2024 09:46 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2024 09:46 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में कांग्रेस के प्रत्याशी नकुलनाथ लगातार विभिन्न कार्यक्रमों में लाडली बहना योजना को लेकर भाजपा पर हमलावर हैं। नकुलनाथ ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद यह योजना बंद कर दी जाएगी। इस पर अब शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में लाडली बहना योजना पर बयानबाजी जारी है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों में चुनाव प्रचार गति पकड़ रहा है। ऐसे में छिंदवाड़ा के लोकसभा चुनाव में लाडली बहना की एंट्री हो गई है। छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बयान सामने आए हैं।
बता दें कि चार महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में लाडली बहना योजना गेम चेंजर साबित हुई थी। अब इसी लाडली बहना योजना को लेकर एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। छिंदवाड़ा में कांग्रेस के प्रत्याशी नकुलनाथ लगातार विभिन्न कार्यक्रमों में लाडली बहना योजना को लेकर भाजपा पर हमलावर हैं। नकुलनाथ का कहना है कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में नारी सम्मान योजना की घोषणा की थी, जिसको लेकर भाजपा ने लाडली बहना योजना चुनाव के पहले लाई थी। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने 3000 तक लाडली बहना की राशि देने की बात कही थी, लेकिन सिर्फ अभी तक 1250 कर भाजपा झूठी वाहवाही बटोर रही है। नकुलनाथ ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद यह योजना बंद कर दी जाएगी। नकुलनाथ लगभग हर मंच पर इसी तरह से लाडली बहना योजना को लेकर निशाना साध रहे हैं।
शिवराज ने किया पलटवार
छिंदवाड़ा प्रवास पर पहुंचे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से जब पत्रकारों ने नकुलनाथ द्वारा लाडली बहन योजना को लेकर किए गए सवालों पर चर्चा की तो उन्होंने कहा कि इन्हें कुछ लेना न देना है, बस मगन रहना है।