{"_id":"6a366ceb75e21db99b002672","slug":"crime-news-chhindwara-chhindwara-news-c-1-1-noi1553-4414683-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: प्रेम प्रसंग में की छात्रा की हत्या, सीसीटीवी सुराग के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: प्रेम प्रसंग में की छात्रा की हत्या, सीसीटीवी सुराग के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस, पूछताछ जारी
Sat, 20 Jun 2026 04:56 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 04:56 PM IST
सार
युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने देर रात एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आया है।
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की संभावना है।
कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर देर रात एक आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी मृतका के गांव का ही निवासी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे प्रेम संबंधों से जुड़ा विवाद होने की आशंका है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।
ये भी पढ़ें: Shahdol News: डोरी बीनने गई बुआ-भतीजी पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों की मौके पर मौत; घायल महिला का उपचार जारी
विज्ञापन
गौरतलब है कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लालबाग इलाके में एक मकान में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एसएफएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतका चांद क्षेत्र की निवासी थी और छिंदवाड़ा में रहकर कॉलेज में एमए की पढ़ाई कर रही थी। थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि शुरुआती जांच में युवती की मौत गला घोंटने से होना सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की अंतिम पुष्टि की जाएगी। वहीं पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच करते हुए आरोपी से पूछताछ कर रही है।