{"_id":"670a471014d325581b0f0bf4","slug":"collector-sp-perform-shastra-pujan-along-with-mp-the-incident-took-place-in-the-chhindwara-police-control-room-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2206970-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: सांसद के साथ कलेक्टर व एसपी ने किया शस्त्र पूजन, पुलिस कंट्रोल रूम में हुआ हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: सांसद के साथ कलेक्टर व एसपी ने किया शस्त्र पूजन, पुलिस कंट्रोल रूम में हुआ हवन
Sat, 12 Oct 2024 04:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:18 PM IST
सार
MP: छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू, कलेक्टर शीलेंद्र सिंह, एसपी मनीष खत्री, एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने हवन पूजन कर शस्त्र पूजन किया। इसके बाद भूरे कुम्हड़े को तलवार से दो टुकड़े किया।
विज्ञापन
शस्त्र पूजा करते कलेक्टर, एसपी और सांसद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दशहरा पर्व पर छिंदवाड़ा के पुलिस कंट्रोल रूम में आज कलेक्टर एसपी के साथ तमाम पुलिस अधिकारियों ने शस्त्र पूजन किया। इस दौरान विधि विधान के साथ हवन पूजन हुआ, वहीं कुम्हड़े की बली देकर शस्त्रों की पूजा की गई। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री भी शामिल होने वाले थे, लेकिन वे नहीं आ पाए। इस आयोजन के बाद मां दुर्गा की आरती भी उतारी गई।
दरअसल हर साल दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन किया जाता है। इस साल भी विशेष रूप से शस्त्र पूजन का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम में रखा गया था। यहां सांसद विवेक बंटी साहू, कलेक्टर शीलेंद्र सिंह, एसपी मनीष खत्री, एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने हवन पूजन शस्त्र पूजन के बाद भूरे कुम्हड़े को तलवार से दो टुकड़े किया। शस्त्र पूजन में मेयर विक्रम अहके,भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, अंकुर जैन मौजूद रहें। कोतवाली टीआई, कुंडीपुरा टीआई, देहात थाना टीआई ने भी पूजा अर्चना की।
उत्साह के साथ मनाया जा रहा है दशहरा पर्व
पूरे जिले में उत्साह के साथ दशहरा पर मनाया जा रहा है। खासकर लोगों के द्वारा घरों में शास्त्रों की पूजन की जा रही है तो वहीं रावण दहन की तैयारी भी अंतिम चरण में है। आज शाम को जगह-जगह रावण का दहन होगा। शारदीय नवरात्र पर्व के इस मौके पर जुन्नारदेव परासिया छिंदवाड़ा सहित जिले के तमाम अंचलों में रामलीला मंचन के साथ आज रावण दहन होगा।