फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News Chicken report also came positive administration sealed mutton market area

Chhindwara News: मुर्गियों की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव, प्रशासन ने सील किया मटन मार्केट एरिया

Wed, 12 Feb 2025 04:10 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 12 Feb 2025 04:10 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले में मुर्गियों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रशासन ने मटन मार्केट एरिया सील कर दिया है।

विज्ञापन
Chhindwara News Chicken report also came positive administration sealed mutton market area
बाजार में मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में बर्ड फ्लू को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुर्गियों के सैंपल पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने कई ठोस फैसले लिए तो वहीं मटन मार्केट क्षेत्र के एक किमी क्षेत्र को संक्रमित क्षेत्र घोषित करते हुए सील कर दिया गया है। इतना ही नहीं क्षेत्र में चिकन, मटन और अंडे के व्यापार और उपयोग पर पूर्णता प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में राजस्व, पशुपालन, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ ही राजधानी से आई टीम द्वारा जगह-जगह पहुंचकर पड़ताल की गई तो वहीं मुर्गियों और बिल्लियों सहित अन्य पशुओं के सैंपल लिए गए थे। इसमें कुछ पक्षियों और पशुओं के सैंपल बर्ड फ्लू संक्रमित पाए गए। इसके चलते मंगलवार को कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह द्वारा मटन मार्केट को संक्रमित क्षेत्र घोषित करते हुए धारा-163 के तहत प्रतिबंधित आदेश जारी किया गया। इतना ही नहीं दस किलोमीटर के क्षेत्र में भी विशेष निगरानी रखने के आदेश जारी किया गया है। इसके तहत पोल्ट्री फार्म की प्रतिदिन जांच के साथ सेनेटाइजर का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


पुणे भेजे गए संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल
मटन मार्केट के एक किमी के दायरे को संक्रमित क्षेत्र घोषित किया गया है। वहीं, क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल भी जब्त किए गए हैं, जिसकी सघन जांच हेतु सैंपल पुणे लैब भेजा गया है। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 65 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जब्त कर जांच हेतु लैब भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु और पक्षियों के 201 सैंपल जब्त
पशुपालन विभाग द्वारा संदिग्ध पशुओं और पक्षियों के 201 सैंपल जब्त किया गया है, जिसे सघन जांच हेतु भोपाल लैब भेजा गया है। पशुपालन विभाग के उप संचालक एचजीएस पक्षवार ने बताया कि एक से 21 जनवरी के मध्य जिला पशु चिकित्सालय छिंदवाड़ा में 99 बिल्लियां उपचार के लिए लाई गई थीं, जिनमें लक्षण तेज बुखार, भूख न लगना, कमजोरी, चक्कर आना, श्वास लेने में तकलीफ, उल्टियां, तापमान में कमी जैसे लक्षण पाए गए।

इनमें से 18 बिल्लियों की मृत्यु की सूचना पशुपालक से दूरभाष पर प्राप्त हुई। लैब रिपोर्ट में बिल्लियों को बर्ड फ्लू संक्रमित पाया गया था। ऐसे में विशेषज्ञों का एक दल जिसमें डॉ. एस नागराजन, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. कमल सिंह द्वारा जिला पशु चिकित्सालय की परिधि में बिल्लियों एवं पक्षियों के सैंपल लिए गए। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल के संयुक्त दल ने 31 जनवरी को छिंदवाड़ा पॉलिक्लिनिक से सात बिल्लियों के 19 सैंपल एवं तीन चिकन शॉप से मुर्गियों के 19 सैंपल लिए। जबकि मंगलवार को भी 201 सैंपल जब्त कर जांच हेतु लैब भेजा गया है।


इन दुकानों पर हुई कार्रवाई
बर्ड फ्लू के अलर्ट के बीच बीते दिन प्रशासनिक और पशुपालन विभाग की टीम ने नावेल्टी चिकन सेंटर, विक्की चिकन सेंटर, लकी चिकन शॉप, रॉयल चिकन शॉप, केजीएन चिकन शॉप, भैय्या जी चिकन सेंटर, इंडियन चिकन सेंटर, अमन चिकन सेंटर, सोहेल चिकन सेंटर, साकिब चिकन, सोहेल चिकन, ईश्वर गोखले, दयाल पवार और शिवप्रसाद चिकन शॉप से 758 मुर्गे, मुर्गी, बटेर जब्त कर किलिंग की गई। वहीं, करीब 40 हजार अंडे और 146 किलो ग्राम दाना भी नष्ट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed