फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara youth killed in West Bengal, went to meet girlfriend

MP News: छिंदवाड़ा के युवक की पश्चिम बंगाल में हुई हत्या, प्रेमिका से मिलने गया था; परिजनों ने मार डाला

Tue, 13 Aug 2024 11:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2024 11:15 AM IST
सार

 MP Crime: छिंदवाड़ा के युवक की पश्चिम बंगाल में हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि देहात थाना क्षेत्र के गुरैया का एक युवक अचानक घर से लापता हो गया था। युवक की मां ने एक ड्राइवर पर अपहरण का संदेह जाहिर किया था। पुलिस ने ड्राइवर को पकड़कर पूछताछ की तो मामला हत्या का निकला।

विज्ञापन
Chhindwara youth killed in West Bengal, went to meet girlfriend
देहात थाना

विस्तार

देहात थाना क्षेत्र के गुरैया का एक युवक अचानक घर से लापता हो गया था। युवक की मां ने एक ड्राइवर पर अपहरण का संदेह जाहिर किया था। पुलिस ने ड्राइवर को पकड़कर पूछताछ की तो मामला हत्या का निकला। युवक अपनी परिचित युवती से मिलने पश्चिम बंगाल के नारायणपुर गया था। जहां युवती के परिजनों ने युवक के साथ मारपीट की थी। युवक ने घर आते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया था, तो ड्राइवर जंगल में शव फेंककर छिंदवाड़ा लौट आया। देहात पुलिस पश्चिम.बंगाल पहुंची और युवक का शव खोज निकाला है। पश्चिम बंगाल और छिंदवाड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एसपी मनीष खत्री ने बताया कि गुरैया निवासी 20 वर्षीय गजेन्द्र चौधरी की मां सविता पति तेजलाल चौधरी ने 8 अगस्त को थाने पहुंचकर बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला ने ड्राइवर अनिकेत सोलंकी पर संदेह जाहिर किया था। अनिकेत को पुलिस ने राउंडअप किया था। पूछताछ में उसने गजेन्द्र की हत्या की बात बताई। अनिकेत ने पुलिस को बताया कि गजेन्द्र कार से पश्चिम बंगाल के नारायणपुर के मेदनीपुर निवासी अपनी किसी परिचित युवती से मुलाकात करने गया था। युवती से गजेन्द्र की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। युवती के परिजनों ने गजेन्द्र को पकड़ लिया था। उन्होंने गजेन्द्र और उसके साथ मारपीट की थी। वहां से दोनों भागे थे। कार में गजेन्द्र की मौत हो गई। डर और दहशत में वह गजेन्द्र का शव जंगल में फेंककर छिंदवाड़ा लौट आया था। 10 अगस्त को देहात पुलिस टीम पश्चिम बंगाल पहुंची थी। पुलिस ने युवक का शव खोज निकाला है।
विज्ञापन


कंकाल मिला, जूते, कपड़े व घड़ी से हुई पहचान
एसपी मनीष खत्री के मुताबिक देहात और पश्चिम बंगाल की टीम ने अनिकेत के बताए स्थान पर सर्चिंग की थी। तलाश के दौरान कंकाल मिला है। मृतक के जूते, कपड़े और घड़ी आदि से परिजनों ने उसकी शिनाख्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed