फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara Son-in-law stabbed his father-in-law to death while he was sleeping There was dispute over his wife

Chhindwara: दामाद ने सोते समय ससुर की चाकू मारकर हत्या की, पत्नी के मायके में रहने को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 10 Jun 2024 04:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 10 Jun 2024 04:50 PM IST
सार

दामाद ने सोते समय ससुर की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पत्नी एक महीने से मायके में है और इसी बात पर विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Chhindwara Son-in-law stabbed his father-in-law to death while he was sleeping There was dispute over his wife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा में हर्रई के ग्रामीण अंचल में आधी रात को एक सनकी युवक ने अपने ससुर की चाकू मार कर हत्या कर दी, जिसके बाद हड़कंप मच गया। पूरा विवाद एक महीने पुराना बताया जा रहा है। मृतक राजू उर्फ पप्पी उइके 50 साल परासिया के वार्ड नंबर सात में रहता है, वह अपनी बेटी टीना भलावी और पत्नी लक्ष्मी के साथ हर्रई के मेढ़की गांव में बकराई कार्यक्रम में शामिल होने गया था। यहां टीना भलावी के पति विकास भलावी निवासी छोटी कुंडाली के साथ विवाद हो गया, जिसके बाद विकास ने अपने भाई के साथ मिलकर उस पर चाकू और गुप्ती से हमला कर दिया।

विज्ञापन


हमले में बुरी तरह से घायल राजू को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस तलाश कर रही है। वहीं, विवाद के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन




एक महीने से पत्नी रह रही थी मायके में, इसी बात को लेकर हुआ विवाद
दरअसल, आरोपी विकास की पत्नी टीना भलावी एक महीने से अपने मायके परासिया में रह रही थी।दोनों के बीच में अनबन चल रही थी, जिसको लेकर आरोपी और उसके ससुर में कहासुनी हो गई थी। ऐसे में आधी रात को जब विकास का ससुर राजू गहरी नींद में था, उस समय विकास अपने भाई के साथ हथियार लेकर आया और उसके साथ मारपीट कर उसकी जान ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed