फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara: High school board examination will start from February 5.

Chhindwara: हाई स्कूल परीक्षा 5 फरवरी से; कलेक्टर ने पेपर लीक और भ्रम फैलाने वालों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Fri, 02 Feb 2024 11:40 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 02 Feb 2024 11:40 AM IST
सार

बैठक में कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा केन्द्र और जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। 

विज्ञापन
Chhindwara: High school board examination will start from February 5.
छिंदवाड़ा कलेक्टर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छिंदवाड़ा कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर साफ तौर पर निर्देशित किया है कि बोर्ड परीक्षा के किसी भी प्रश्न पत्र को यदि कोई लीक करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


दरअसल कलेक्टर ने माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही अन्य परीक्षाओं के सोशल मीडिया पर पेपर लीक संबंधी भ्रामक जानकारी फैलाए जाने के विरूद्ध स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जाने के संबंध में दिए गए निर्देशों के परिपालन में यह बैठक ली थी, जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा केन्द्र और जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। 
विज्ञापन


कलेक्टर ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के नजदीक आने के साथ ही सोशल मीडिया पर विद्यार्थियों से धोखाधड़ी करने वाले कई ग्रुप सक्रिय हो जाते हैं। यह ग्रुप झूठी जानकारी देकर भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं। कई ग्रुप पैसों की मांग करते हैं और विद्यार्थियों को फर्जी पेपर उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा यह ग्रुप विद्यार्थियों को विभिन्न गेमिंग और अन्य हानिकारक सामग्री उपलब्ध कराने वाले एप्स से भी जोड़ देते हैं। इस वजह से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को आर्थिक हानि होने के साथ ही मानसिक तकलीफ का भी सामना करना पड़ता है। यह ग्रुप जालसाजी करके विद्यार्थियों से यूपीआई डिटेल्स भी प्राप्त कर लेते हैं और ब्लेकमेल भी करते हैं। इन गतिविधियों को रोकने के लिये स्कूल शिक्षा विभाग स्वयंसेवी संगठनों के साथ मिलकर जनजागरूकता अभियान चलाने का प्रयास कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि उनके साथ इस तरह के कोई भी प्रस्ताव सोशल मीडिया या अन्य साधनों से प्राप्त होते हैं तो उन पर विश्वास नहीं करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और कलेक्ट्रेट में इसकी जानकारी दें।

हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षायें 5 से 28 फरवरी तक होंगी
माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा नियमित व स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिये वर्ष  की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। यह परीक्षा 5 से 28 फरवरी तक प्रात: 9 से 12 बजे तक चलेगी। इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले जिले के सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रात: 8 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं। परीक्षा कक्ष में प्रात: 8:45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के अंतर्गत आगामी 5 फरवरी को हिन्दी, 7 फरवरी को उर्दू, 9 फरवरी को संस्कृत, 13 फरवरी को गणित, 15 फरवरी को मराठी, गुजराती, पंजाबी व सिंधी और मूक, बधिर व दृष्टिहीन परीक्षार्थियों के लिये पेंटिंग, गायन वादन, तबला पखावज व कम्प्यूटर, 19 फरवरी को अंग्रेजी, 22 फरवरी को विज्ञान, 26 फरवरी को सामाजिक विज्ञान और 28 फरवरी को नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेम वर्क के सभी विषयों व आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस विषयों की परीक्षाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed