फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara: A girl was cheated in the name of doubling the money, miscreants had arrived posing as fake police

Chhindwara: पैसा डबल करने के नाम पर युवती से 60 हजार ठगे, नकली पुलिस बनकर पहुंचे थे बदमाश, असली पुलिस ने दबोचा

Mon, 12 Feb 2024 10:27 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 10:27 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में युवती को रुपया दोगुना करने का लालच देकर बदमाशों ने 60 हजार की चपत लगा दी। इतना ही नहीं ठगी के आरोप से बचने के लिए बदमाशों ने नकली पुलिस का किरदार भी निभा दिया। पर पुलिस की नजरों से नहीं बच सके। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
Chhindwara: A girl was cheated in the name of doubling the money, miscreants had arrived posing as fake police
नोट दुगुने करने के नाम पर युवती से 60 हजार की ठगी - फोटो : Pixabay

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के चांदामेटा के बडकुही में नोट दुगुने करने के नाम पर युवती से 60 हजार की ठगी की वारदात सामने आई है। इसमें पुलिस ने चार आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


एसडीओपी जितेंद्र सिंह जाट के मुताबिक नोट दुगुने करने के नाम पर युवती से दो बार में 60 हजार रुपये ठगे थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से नोट दुगुने करने के लिए बनाई गई फर्जी मशीन को भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी बडकुही नंबर पांच के रहने वाले हें। मुख्य आरोपी केदारनाथ बानवंशी किसी के लिए लडकी देखने गुढी गया था। गुढी में जिस परिवार में वह लड़की देखने गया उसकी मां कोयला खदान में काम करती है। बाद में इसने भोपाल में पढ़ रही लड़की से कहा कि उसके पास नोट दुगुने करने की मशीन है। उसने पचास रुपये का नोट डबल करके दिखा दिया। युवती ने छह फरवरी को उसे बीस हजार रुपये दिए। बीस हजार रुपये लेकर आरोपी केदारनाथ बानवंशी ने बताया कि मषीन में धुआं निकल गया है। अगली बार और रुपये लेकर आना। तब दोनों रुपये दुगुने कर कमीशन काटकर रुपये दे दूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दस फरवरी को युवती चालीस हजार रुपये लेकर आई। केदारनाथ नोट डबल करने की नकली मशीन में डालकर प्रोसेस करने लगा। इसी बीच आरोपी राकेश और शुभम नकली पुलिस बनकर आए और मशीन को जब्त कर ले गए। युवती को बाद में किसी ने बताया कि जालसाजों ने उसके साथ जालसाजी कर ली हे। उसने बडकुही पुलिस चौकी में शिकायत की। पुलिस ने जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी केदारनाथ बानवंशी, कमलेश उर्फ बंटी, राकेश और शुभम को धारा 420, 170, 171 के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले में आरोपियों ने पुलिस की वर्दी और चिन्ह का कपटपूर्वक आशय से उपयोग किया। इसलिए इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 170 और 171 का प्रकरण भी कायम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed