फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Chhapara police freed three bulls from a pickup vehicle in Seoni district

Chhindwara News: सिवनी जिले में छपारा पुलिस ने पिकअप वाहन से तीन बैल मुक्त कराए, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 May 2025 10:22 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 12 May 2025 10:22 PM IST
सार

ये बैल लखनादौन से नागपुर के कत्लखाने ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने जबलपुर बायपास पर नाकाबंदी के दौरान वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने भागने का प्रयास किया। पीछा कर वाहन को पकड़ा गया।

विज्ञापन
Chhindwara News: Chhapara police freed three bulls from a pickup vehicle in Seoni district
जब्त किए गए मवेशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिवनी जिले के छपारा पुलिस ने सोमवार को एक पिकअप वाहन से तीन बैल बरामद किए और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये बैल लखनादौन से नागपुर ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान वाहन को रोका और जांच में पता चला कि आरोपियों ने बैलों को क्रूरतापूर्वक रस्सियों से बांधकर पिकअप में भर रखा था, और वे इन्हें नागपुर के कत्लखाने ले जा रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पिकनिक मनाने गए दो युवकों की दर्दनाक मौत, डूबने से खत्म हो गई खुशियों की छुट्टी
विज्ञापन


चालक ने भगाने की कोशिश की
12 मई को पुलिस ने जबलपुर बायपास छपारा चौराहे पर नाकाबंदी की थी। पिकअप वाहन (क्रमांक MP 18 GA 2029) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन को खतरनाक तरीके से भगाने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया और वाहन को टाटा मोटर्स के पास रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ग्रैंड हयात और भाजपा नेता की डील, 400 करोड़ रुपए में बनाएंगे विश्वस्तरीय होटल

दो आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने वाहन में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये दोनों आरोपी नरसिंहपुर जिले के गाड़रवाड़ा खेड़ा के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज राय (23 वर्ष) और खेमचंद गोंड (20 वर्ष) के रूप में की गई है। पुलिस ने वाहन और मवेशियों को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed