फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Press club members met SP Chhindwara regarding arresting the accused in Chaurai soon

चौरई कांड: आरोपियों को जल्द पकड़ने को लेकर एसपी छिंदवाड़ा से मिले प्रेस क्लब के सदस्य, खर्च उठाने का दिया भरोसा

Sun, 22 Sep 2024 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Sep 2024 07:04 PM IST
सार

Chhindwara: चौरई में पत्रकार ललित डेहरिया पर अज्ञात लोगों द्वारा किए गए जानलेवा हमले के आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग को लेकर छिंदवाड़ा प्रेस क्लब के सदस्यों ने रविवार को एसपी मनीष खत्री से मुलाकात की।

विज्ञापन
Press club members met SP Chhindwara regarding arresting the accused in Chaurai soon
एसपी को दिया ज्ञापन

विस्तार

चौरई में पत्रकार ललित डेहरिया पर अज्ञात लोगों द्वारा किए गए जानलेवा हमले के आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग को लेकर छिंदवाड़ा प्रेस क्लब के सदस्यों ने रविवार को एसपी मनीष खत्री से मुलाकात की। वरिष्ठ पत्रकार सुधीर दुबे, राजेश करमेले के साथ अध्यक्ष सचिन पांडे और सचिव गिरीश लालवानी के नेतृत्व में प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन


इस हमले में ललित डेहरिया को सिर, हाथ एवं पैर में गंभीर चोटें आयी है। उनका उपचार छिंदवाड़ा स्थित निजी चिकित्सालय में चल रहा है। इस घटना को हुए तकरीबन 12 घंटो से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। प्रेस क्लब छिंदवाड़ा ने एसपी से मांग की है कि उक्त मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए एवं उनके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
विज्ञापन


प्रेस क्लब छिंदवाड़ा के प्रयासों से सांसद विवेक बंटी साहू ने पत्रकार ललित डेहरिया के इलाज के लिए संपूर्ण खर्च का भरोसा दिया है। प्रेस क्लब ने सांसद साहू का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान प्रेस क्लब उपाध्यक्ष शक्ति दुबे, नीरज सिंह चौहान, अनुरूप सिंह तोमर, राजेश दीक्षित,अंशुल जैन, अभिषेक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पवन शर्मा, सहसचिव सावन पाल, भोजराज रघुवंशी, तौफीक मिस्किनी, सचिन पांडे, देवेंद्र गोपी ठाकुर, सोहन विश्वकर्मा, संतोष सिंगोतिया सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed