{"_id":"6724ead9c6595319fd00ba4e","slug":"body-of-boyfriend-found-in-well-in-damuas-hirdagarh-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2273727-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: कुएं में मिले प्रेमी प्रेमिका के शव, दोपहर को घर से निकले फिर वापस नहीं लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: कुएं में मिले प्रेमी प्रेमिका के शव, दोपहर को घर से निकले फिर वापस नहीं लौटे
Fri, 01 Nov 2024 09:01 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2024 09:01 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में एक कुएं में युवक-युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों में प्रेम प्रसंग था। दोनों हाल ही में गुजरात से लौटे थे।
विज्ञापन
दमुआ थाना
विस्तार
दमुआ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम हिरदागढ़ में एक युवक और युवती ने कुएं में कूदकर जान दे दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। तत्काल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को बरामद कर मामले को जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक अरूण पिता लब्बा बट्टी (20) निवासी हिरदागढ़ तो वहीं मृतिका युवती का नाम पिंकी पिता जयसिंह इनवाती (19) निवासी हिरदागढ़ बताया गया। जिनके शव आज युवती के घर से महज कुछ कदमों की दूरी पर एक कुएं में बरामद हुए। दरअसल दोनों सुबह से गायब थे, आज दोपहर को यह दोनों घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजन और उनकी तलाश की। पास के कुएं में उनके मोबाइल फोन और चप्पल दिखाई दिए। इसके बाद अंदर झांक कर देखा तो दोनों के शव कुएं में उतरा रहे थे, फिलहाल पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है।
दोनों के बीच में चल रहा था प्रेम प्रसंग
ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक युवती काफी लंबे समय से दोनों एक दूसरे को जानते थे, जो गुजरात में साथ में काम करते थे। सूत्रों की जानकारी के अनुसार दोनों के परिवार में दोनों के साथ रहने या शादी करने को लेकर किसी भी तरह की आपत्ति नहीं थी, फिर भी उन्होंने मौत को गले क्यों लगाया, इसको लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।