फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News Bike thief gang caught 4 bikes seized from four accused police sent everyone to jail

Chhindwara News: बाइक चोर गिरोह पकड़ाया, चार आरोपियों से पकड़ी गई 4 बाइक, पुलिस ने सभी को भेजा जेल

Sat, 14 Sep 2024 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Sep 2024 09:34 PM IST
सार

पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को पकड़ा है। चार आरोपियों से पुलिस ने चार बाइक पकड़ी है। वहीं, पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Chhindwara News Bike thief gang caught 4 bikes seized from four accused police sent everyone to jail
बाइक चोर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा के बिछुआ थाना पुलिस ने एक बड़े बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने यहां से चार चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों खमारपानी निवासी ताराचंद डोला ने अपनी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट पुलिस से की थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना में लिया था।

विज्ञापन


वहीं, सुरंगी के संजू कुमार मरावी पिता बापूराम मरावी ने भी अपनी बाइक चोरी होने की सूचना पुलिस को दी थी। दोनों ही मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश करने हेतु  बिछुआ निरीक्षक गोविंद सिह राजपूत के द्वारा तत्काल एक टीम गठित की गई एवं गठित टीम के द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खगांले गए। सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया, सूचना तंत्र द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि घटना स्थल पर राहुल मंगरौले घटना दिनांक समय को घूम रहा था। पुलिस टीम द्वारा तत्काल राहुल मंगरौले को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर राहुल मंगरौले एवं उसके साथी संतोष उर्फ नट्टू खऱपुसे, निरंजन विश्वकर्मा के द्वारा मोटर साइकिल चोरी कर अनस कुरैशी को दो मोटर साइकिल 27 हजार रुपये में बेच देना बताया।
विज्ञापन


पुलिस टीम द्वारा अनस कुरैशी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर एक संगठित गिरोह के द्वारा लगातार गांव एवं शहर क्षेत्र में घूमकर मोटर साइकिल चोरी करना पाया गया। उक्त आरोपियों के द्वारा पृथक-पृथक स्थानों से चार मोटर साइकिल चोरी कर बेचना एवं कुछ मोटर साइकिल अपने अपने पास बेचने के लिये रखना बताया। पुलिस टीम द्वारा सभी आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर मोटर साइकिल जब्त कर गिरफ्तार किये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने संतोष उर्फ नट्टू पिता नानकराम खरपुसे जाति पवार उम्र 23 साल निवासी गोनी थाना बिछुआ, राहुल पिता किशन मंगरौले जाति किरार उम्र 27 साल निवासी राजना थाना चांद, अनस पिता मोहम्मद इकबाल कुरैशी उम्र 22 साल निवासी खमारपानी थाना बिछुआ, निरंजन पिता कलशराम विश्वकर्मा उम्र 24 साल निवासी छेडिया चौकीखमारपानी थाना बिछुआ, जब्त माल चार नग मोटर साइकिल कुल कीमती एक लाख 65 हजार रुपये की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed