फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   After rat now bee attacks patient in hospital in Chhindwara

Chhindwara News: चूहे के बाद अब अस्पताल में मरीज पर मधुमक्खी ने किया हमला, पति को पत्नी ने पल्लू ढांका

Sun, 19 May 2024 04:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 19 May 2024 04:56 PM IST
सार

Chhindwara: आज रविवार को दोपहर 12 बजे के लगभग मक्खियों ने अस्पताल परिसर में जमकर आतंक मचाया। अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक दंपत्ति उनकी चपेट में आ गए। महिला ने अपनी सूझबूझ से पति को पल्लू से ढक्कर तकरीबन आधा घंटे बैठी रही।

विज्ञापन
After rat now bee attacks patient in hospital in Chhindwara
चूहे के बाद अब अस्पताल में मरीज पर मधुमक्खी ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा अस्पताल में चूहों के आतंक अभी खत्म नहीं हुआ है। आज दोपहर 12 बजे के लगभग मक्खियों ने अस्पताल परिसर और अस्पताल के अंदर जमकर आतंक मचाया। अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक दंपति उनकी चपेट में आ गया। महिला ने अपनी सूझबूझ से पति को पल्लू से ढक्कर तकरीबन आधा घंटे बैठी रही। इस बीच एक अस्पताल कर्मी ने हिम्मत जुटाते हुए एक बड़ी पॉलीथिन ओढ़कर दंपति के पास गया और उन्हें एक चादर उपलब्ध कराया।

विज्ञापन


इसके बाद महिला ने अपने पति को चादर ओढ़ाकर सुरक्षित मक्खियों के आतंक से बचाया। वहीं तकरीबन आधा दर्जन से अधिक लोगों पर भी मक्खियों ने हमला किया है। हालांकि इस हमले में लोग ज्यादा घायल नहीं हुए। यदि मक्खियां ज्यादा विफराई होती तो यह घटना विकराल हो सकती थी। बता दें कि अस्पताल के तीसरे मंजिल पर मधुमक्खी का छत्ता लगा हुआ है। आज दोपहर 12 बजे करीब मक्खियां अचानक विफरा गई। उन्होंने एक दंपति सहित आधा दर्जन लोगों पर हमला कर दिया। हालांकि सभी ने यहां वहां भागकर अपने आप को सुरक्षित किया।

विज्ञापन

प्रबंधन को हटाना होगा छत्ता
बता दें कि तेज गर्मी होने के कारण मक्खियां विफरा जाती है। ऐसे में इस दौरान उनके बीच जो फंस जाए, उसपर हमला कर देती है। अस्पताल के तीसरे मंजिल पर आज कुछ इसी तरह का माजरा देखने मिला। हालांकि मक्ख्यिों ने किसी को ज्यादा हताहत नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जगह जगह लगे मधुमक्खियों के छत्ते
शहर में अस्पताल के सार्वजनिक जगहों में जहां लोग सैंकड़ों की संख्या में आवाजाही करते है। ऐसे स्थानों में अस्पताल के अलावा कलेक्ट्रेट, रेलवे स्टेशन, पानी की टंकिया, पार्क नगर निगम के आसपास जहां तहां मधुमक्खियों के छत्ते लगे हुए है। जो गर्मी के कारण अपने आप विफरा जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed