फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   51-ft Ravana burnt in Dussehra ground in chhidwara

Chhindwara: दशहरा मैदान में जला 51 फीट का रावण, राम ने चलाया बाण और जल गया दशानन; सांसद ने उतारी आरती

Sat, 12 Oct 2024 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Oct 2024 09:45 PM IST
सार

MP News: छिंदवाड़ा में दशहरा पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। श्रीराम लीला मंडल द्वारा शाम 5.30 बजे छोटी बाजार से भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन
51-ft Ravana burnt in Dussehra ground in chhidwara
रावण - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

छिंदवाड़ा में दशहरा पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। श्रीराम लीला मंडल द्वारा शाम 5.30 बजे छोटी बाजार से भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्राम भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव  सहित पूरी सेना के साथ दशहरा मैदान के मंच पर पहुंचे। वही लंकापति रावण, कुंभकरण, मेघनाथ भी अपनी पूरी सेना के साथ दशहरा मैदान पहुंचे।                          
विज्ञापन


अतिथियों ने की आरती
मंच पर मौजूद भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और भगवान हनुमान की पूजा अर्चना की गई। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने राम लक्ष्मण की आरती उतारी। इस दौरान मुख्य रूप से सांसद विवेक बंटी साहू, पूर्व विधायक दीपक सक्सेना, मेयर विक्रम आहके और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद भगवान श्रीराम लीला का मंचन देखने जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन


दशहरा मैदान के मंच पर भगवान श्रीराम की सेना और रावण की सेना के बीच युद्ध हुआ। आखरी में विभीषण ने भगवान श्रीराम को लंकापति रावण भेद बताया। इसके बाद भगवान श्रीराम ने रावण को पराजित कर रावण के पुतले का दहन किया। कार्यक्रम स्थल भगवान श्रीराम के जयकारे गूंज गया। हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर भगवान श्रीराम की लीलाओं का लुत्फ उठाया। रामलीला मंडल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंग बिरंगी आकाशीय आतिशबाजी के साथ मनाया गया उत्साह
रावण दहन के बाद दशहरा मैदान में रंग बिरंगी आतिशबाजी का आयोजन हुआ। रंग बिरंगी आकाशीय आतिशबाजी के साथ विजयादशमी के पर्व भगवान श्रीराम की जीत का उत्साह मनाया गया। लोग आकाश में टकटकी लगाकर आतिशबाजी के रंग बिरंगे नजारे देखते नज़र आए।                                                 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed