{"_id":"66d91e7dd0e556970c056c9e","slug":"2-teachers-of-chhindwara-to-be-honoured-with-governors-award-today-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2071454-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Teachers Day 2024: छिंदवाड़ा के दो शिक्षक राज्यपाल पुरुस्कार से आज होंगे सम्मानित, जानें उनके बारे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Teachers Day 2024: छिंदवाड़ा के दो शिक्षक राज्यपाल पुरुस्कार से आज होंगे सम्मानित, जानें उनके बारे में
Thu, 05 Sep 2024 11:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 11:05 AM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले के दो शिक्षक आज यानी गुरुवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित होंगे। राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा में शत-प्रतिशत रिजल्ट देने के साथ विद्यालय में जैव विविधता पर आधारित वाटिका बनाने तथा औषधीय पौधे लगाकर इनका महत्व विद्यार्थियों को समझाने वाली शिक्षिका अमिता शर्मा को इस बार शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। जिले भर से दो शिक्षकों को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाना है। इसमें उत्कृष्ट विद्यालय की शिक्षिका अमिता शर्मा का नाम शुमार है।
विज्ञापन
लगातार उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों का रिजल्ट शत प्रतिशत होने के साथ ही उनके विषय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक विद्यार्थियों ने अर्जित किए हैं। इसके अलावा अमिता शर्मा द्वारा आपदा प्रबंधन पर भी विद्यालय में कई कार्यशालाएं आयोजित की गई है, जिसमें विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाने के साथ उनकी कमेटी भी बनाई गई है। शिक्षिका अमिता शर्मा ने आपदा प्रबंधन, विज्ञान और बायोलॉजी विषय में मास्टर ट्रेनर का काम भी किया है। जिला स्तरीय कार्यशाला के अलावा सहायक मूल्यांकन कार्य सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसी प्रकार सेल्फ ऑपरेटर स्कूल और अधोसंरचना विकास सहित शैक्षणिक उन्नयन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कौआखेड़ा स्कूल के प्राथमिक शिक्षक राकेश कुमार मालवीय को राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। वर्तमान में शिक्षक राकेश कुमार मालवीय की पदस्थापना शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांद में की गई है।
विज्ञापन
उन्हें उनके द्वारा कौआखेड़ा स्कूल में अधोसंरचना विकास और शैक्षणिक उन्नयन के लिए अथक प्रयास किए गए हैं, जिसमें पालकों से लगातार संपर्क के कारण उनके स्कूल में शाला त्यागी विद्यार्थियों की संख्या शून्य रही है। जबकि स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा है। शाला व कक्ष में सुधार के लिए आकर्षक व प्रिंट रिच बनाने के लिए बिल्डिंग एज लर्निंग एड की तर्ज पर बच्चों को तैयार कराया गया है। वृक्षारोपण कर भारत स्काउट गाइड उद्यान की स्थापना के साथ पुस्तकालय भी निर्मित किया गया है।
