{"_id":"63ea309fd242ce26b6027e9e","slug":"chhindwara-woman-suddenly-fell-while-talking-on-mobile-death-in-hospital-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: मोबाइल पर बात करते-करते अचानक गिरी महिला, अस्पताल में मौत, हार्टअटैक की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: मोबाइल पर बात करते-करते अचानक गिरी महिला, अस्पताल में मौत, हार्टअटैक की आशंका
Mon, 13 Feb 2023 06:25 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 13 Feb 2023 06:25 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में मोबाइल पर बात करते-करते एक महिला की मौत हो गई। वह बात करते समय अचानक गिरी फिर नहीं उठ सकी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। परिवार के साथ अपने रिश्तेदार के घर पहुंची महिला की मोबाइल पर बात करते-करते मौत हो गई। डॉक्टर भी कुछ नहीं बता सके, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार मामला छिंदवाड़ा के काबेरी नगर का है। बताया गया कि देहात थाना क्षेत्र के ताजनगर से 36 वर्षीय सीरीन पति जाहिद खान परिवार के साथ अपने रिश्तेदार के घर काबेरी नगर आई थी। रविवार दोपहर को मोबाइल पर बात करते वक्त अचानक वह गिर पड़ी। घरवाले उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु के कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस द्वारा मृतका का पीएम कराया जा रहा है।
अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि ताजनगर निवासी सीरीन खान को रविवार शाम लगभग 4 बजे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीरीन रिश्तेदार के घर काबेरी नगर आई थी। इसी दौरान मोबाइल पर बात करते वक्त अचानक बेहोश हो गई थी। संभावना जताई जा रही है कि अटैक की वजह से महिला की मौत हुई है, हालांकि मृत्यु के कारण स्पष्ट न होने पर मृतका का पीएम कराया जा रहा है। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है।