फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Weather News: Intermittent rain dropped the mercury cold increased people hiding in their homes

Chhindwara Weather News: रुक-रुककर हो रही बारिश ने गिराया पारा, ठंड बढ़ी, घरों में दुबके लोग

Tue, 28 Nov 2023 11:03 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 28 Nov 2023 11:03 AM IST
सार

Chhindwara Weather News: मध्यप्रदेश के कई जिलों में इन दिनों मावठे की बारिश का दौर जारी है। छिंदवाड़ा में रविवार से बारिश हो रही है। बारिश के चलते तापमान तेजी से कम गिर गया है।

विज्ञापन
Chhindwara Weather News: Intermittent rain dropped the mercury cold increased people hiding in their homes
मध्यप्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को दिनभर रुक रुक कर हुई बारिश के बाद छिंदवाड़ा का तापमान 15 डिग्री से नीचे गिर गया है। यहां मंगलवार सुबह से ही बारिश जारी है जिसके कारण लोगों को घर में ही दुबक कर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

  
मौसम विभाग की माने तो सुबह 8:00 तक सर्वाधिक बारिश परासिया, तामिया और उमरेठ में दर्ज की गई। यहां दो इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। सोमवार की सुबह से जिले के लगभग सभी विकासखंड में शुरू हुआ रिमझिम बारिश का दौर, देर शाम तक झमाझम बारिश में बदल गया। जिससे दिन व रात के तापमान में महज दो डिग्री का अंतर रह गया। सोमवार को दिन का पारा 17.2 डिग्री तक नीचे गिर जाने से कोल्ड रहा। लोग दिन में भी अलावा जलाकर बैठे नजर आए। वहीं रविवार की रात का तापमान 15.6 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


ओलावृष्टि व बारिश के आसार
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक जिले में 28 नवंबर को अलग अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज चमक एवं ओलावृष्टि के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं वहीं 29 नवंबर को भी गरज चमक के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन बरसेंगे बदरा
मौसम विभाग की माने तो जिले में तीन दिनों तक बारिश का क्रम जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिक विजय पराड़कर ने बताया कि जिले में 29 नवंबर तक बादल छाए रहेंगे। साथ ही बारिश का क्रम भी जारी रहेगा। इस दौरान हवा की गति 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। जिससे लोगों को शीतलहर का सामना भी करना पड़ेगा। तीन दिनों तक जिले में अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री बना रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है। ऐसे में अब लोगो को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। बादल छटते ही ठंड के तेवर और तीखे होंगे ।


कहां कितनी बारिश हुई
छिंदवाड़ा में 34.2, मोहखेड़ में, 40.0, तामिया में 60.0, अमरवाड़ा में 55. 02, चौरई में 14.0, हर्रई में 12.0, सौसर में 15.5, पांढुर्ना में 15.5, बिछुआ में 12.6, चांद में 33.0,  जुन्नारदेव में 34.6, परासिया में 62.2, उमरेठ में 61.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed