फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Unable to fulfill his wish to marry his girlfriend, a young man climbed the electricity tower

Chhindwara: प्रेमिका से विवाह करने की जिद पूरी न होने बिजली टावर पर चढ़ा युवक, बार-बार दे रहा था कूदने की धमकी

Thu, 14 Dec 2023 10:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 14 Dec 2023 10:51 PM IST
सार

प्रेमिका से शादी नहीं होने से परेशान युवक बिजली के टॉवर पर चढ़ गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया। उसका कहना था कि प्रेमिका के घरवाले उसकी शादी नहीं करा रहे हैं। 

विज्ञापन
Chhindwara: Unable to fulfill his wish to marry his girlfriend, a young man climbed the electricity tower
छिंदवाड़ा जिले में एक युवक बिजली के टॉवर पर चढ़ गया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के सौसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक बिजली के टॉवर पर चढ़ गया। युवक अपनी प्रेमिका से शादी नहीं होने के कारण चढ़ गया था और बार-बार कूदने की धमकी दे रहा था। पुलिस और परिजनों ने जैसे-तैसे उसे नीचे उतारा। 
विज्ञापन


बताया गया कि सौसर के मोहगांव रोड से लगे मासोबा देव का रहने वाला गणेश उईके नामक युवक बिजली के करीब 80 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया। वह इसी गांव में रहने वाली एक लड़की से प्रेम करता है। लेकिन लड़की के परिजन उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। काफी देर तक यहां पर हड़कंप मचा रहा। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों की मदद से युवक को कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतार लिया। मोहगांव रोड पर लगे इस बिजली टॉवर पर युवक के चढ़ने की खबर लगते ही यहां पर काफी भीड़ उमड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed