फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara The Mystery Of The Brutal Murder Of A Woman In Chaurai Solved

Chhindwara: चौरई में महिला के मर्डर की गुत्थी सुलझी, गांव के युवक ने दुष्कर्म के बाद हुए विवाद में की थी हत्या

Tue, 05 Dec 2023 09:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 05 Dec 2023 09:27 PM IST
सार

Chhindwara News: छिंदवाड़ा जिले के चौरई में महिला की नृशंस हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। चौरई पुलिस के मुताबिक, गांव के ही युवक ने दुष्कर्म के बाद हुए विवाद में हत्या की थी।

विज्ञापन
Chhindwara The Mystery Of The Brutal Murder Of A Woman In Chaurai Solved
पुलिस ने दी मामले की जानकारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा में चौरई के हिवराकलां गांव में एक 25 वर्षीय महिला की तीन दिसंबर को अज्ञात शख्स के द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी, जिसको लेकर पुलिस ने इस हत्याकांड का महज 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। सारे मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


मामले का खुलासा मंगलवार को कंट्रोल रूम में करते हुए चौरई एसडीओपी सौरभ तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिवराकलां में रहने वाले एक व्यक्ति ने चौरई पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी बेटी की किसी ने हत्या कर दी है, जिसके बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जब जांच शुरू की तो गांव के ही एक युवक पर परिजनों को शक हुआ। शक के आधार पर पुलिस ने हिवराकलां निवासी कथित मोनू उर्फ जयकुमार वर्मा को पकड़ा तो सारे मामले का खुलासा हो गया। 
विज्ञापन


दरअसल, मृतिका मानसिक रूप से बीमार रहती थी, जिसके चलते उसके परिजन उसे खेत में बने घर में रखते थे। घटना के दिन पीड़िता की मां और पिता किसी काम से गांव वाले घर में आ गए थे, जिसके चलते गांव का ही युवक मोनू उर्फ जयकुमार वर्मा ने उसे अकेला पाकर पहले उसके साथ दु़ष्कर्म किया। वहीं, जब इस दौरान पीड़िता ने उसके हाथ में काटा तो युवक ने यहां रखे लोहे की कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी हत्या कर दी। वहीं, मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के दिन से था गायब
दरअसल, आरोपी घटना के दिन से गायब था। वहीं, वह आपराधिक प्रवृत्ति का था। किसी ने परिजनों को जानकारी दी थी, आरोपी उसी दिन शाम के समय खेत के समय जाता दिखा था। ऐसे में पुलिस ने जब उसकी छानबीन की तो वह चांद क्षेत्र में मिला। पुलिस ने जब पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने सारे राज खोल दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण कायम कर मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed