फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News Suspicious death of a student of Sonpur hostel student had suddenly fallen in toilet

Chhindwara News: सोनपुर छात्रावास के छात्र की संदिग्ध मौत, टॉयलेट में अचानक गिर गया था छात्र

Sat, 23 Sep 2023 09:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Sep 2023 09:53 PM IST
सार

Chhindwara News: छिंदवाड़ा जिले में सोनपुर छात्रावास के छात्र की संदिग्ध मौत हो गई। छात्र टॉयलेट में अचानक गिर गया था। झटके आने के बाद अस्पताल लेकर आए, तब तक छात्र की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Chhindwara News Suspicious death of a student of Sonpur hostel student had suddenly fallen in toilet
छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा में अमरवाड़ा के सोनपुर आदिवासी छात्रावास में कक्षा 11वीं के छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई, जिससे हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बटकाखापा  बोर पानी का छात्र इस छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था। एक दिन पहले ही उसने तिमाही के पेपर दिए थे।

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार सुबह अचानक वह टॉयलेट गया तो उसको झटके आए। इसके बाद वह अचानक बेहोश जैसा होने लगा। तत्काल उसके दोस्तों ने छात्रावास में पैड्स शिक्षकों के साथ उसे अमरवाड़ा अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टीआई के मुताबिक, छात्र की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सहायक आयुक्त पहुंचे सोनपुर
छात्र की संदेहास्पद स्थिति में मौत की खबर लगते ही तत्काल सहायक आयुक्त सत्येंद्र मरकाम अमरवाड़ा अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने छात्रा के परिजनों से बातचीत की। इस हादसे के बाद छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, उसके साथ पढ़ने वाले अन्य छात्र भी दुखी हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed