{"_id":"62ade21ddaf4087af5330b0a","slug":"chhindwara-news-sensation-after-getting-a-five-day-old-dead-body-the-corpse-was-found-due-to-the-spread-of-stench","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: पांच दिन पुराना शव मिलने से सनसनी, बदबू फैलने से पता चला लाश का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: पांच दिन पुराना शव मिलने से सनसनी, बदबू फैलने से पता चला लाश का
Sat, 18 Jun 2022 08:03 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 18 Jun 2022 08:03 PM IST
सार
मृतक की उंचाई पांच फुट दस इंच और उम्र लगभग तीस से पैतींस साल के बीच बताई जा रही है। युवक के अंडरवियर पर बूम लिखा है तो वहीं दाहिने हाथ पर काले रंग का धागा बंधा है।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा जिले के परासिया में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के परासिया में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पांच से छह दिन पुराना बताया जा रहा है। मॉर्निंगवॉक पर निकले लोगों को बदबू आने पर लाश का पता चल सका। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शव परासिया से उमरेठ मार्ग पर स्थित पथरई घाट में मिला है। शव यहां एक नाले में मिट्टी के नीचे दफना हुआ था। उमरेठ पुलिस को शुक्रवार की सुबह सड़क पर वॉक पर जाने वाले लोगों ने सूचना दी कि यहां से बदबू आ रही है, इस सूचना के आधार पर पुलिस दोपहर बाद मौके पर पहुंची और जगह को खुदवा कर देखा तो यहां पर नीले रंग की जींस और भूरे रंग का बेल्ट पहने युवक का शव नाली में पाया गया, शव को नाली में फेंककर मिट्टी से ढककर पत्थर डाल दिए गए थे। लाश करीब पांच से छह दिन पुरानी बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने मौके का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए हैं, साथ ही समीपी थानों में शव की शिनाख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। मृतक की उंचाई पांच फुट दस इंच और उम्र लगभग तीस से पैतींस साल के बीच बताई जा रही है। युवक के अंडरवियर पर बूम लिखा है तो वहीं दाहिने हाथ पर काले रंग का धागा बंधा है, दाहिने कान में, सिल्वर जैसी धातु की ओम आकार वाली टाप्स पहने है। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम करा लिया है जबकि प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।