फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News RJD Leader Shivanand Tiwari on Kamal Nath Over Bageshwar Dham Dhirendra Shastri Katha

Bageshwar Dham: छिंदवाड़ा में धीरेंद्र शास्त्री की कथा पर घिरे कमलनाथ, महागठबंधन के नेता शिवानंद ने उठाए सवाल

Tue, 08 Aug 2023 03:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 08 Aug 2023 03:00 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के क्षेत्र में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा हुई। इस पर बिहार में महागठबंधन के नेता शिवानंद तिवारी ने सवाल उठाए हैं। 
 

विज्ञापन
Chhindwara News RJD Leader Shivanand Tiwari on Kamal Nath Over Bageshwar Dham Dhirendra Shastri Katha
कमलनाथ के धीरेंद्र शास्त्री की कथा कराने पर महागठबंधन के नेता शिवानंद ने सवाल उठाए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री की दिव्य राम कथा छिंदवाड़ा में कराने को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ अपनों के बीच घिर गए हैं। कमलनाथ ने शास्त्री की आरती उतारकर स्वागत किया। इस पर प्रमोद कृष्णम ने सवाल उठाए। अब बिहार में महागठबंधन का हिस्सा राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस के बड़े नेताओं से सफाई मांगी है। 
विज्ञापन


छिंदवाड़ा में पांच से सात अगस्त तक शास्त्री की दिव्य कथा हुई। इसकी मेजबानी सांसद और कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ ने की। इस पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि छिंदवाड़ा में यज्ञ हो रहा है। प्रधान यजमान मुख्यमंत्री के भावी उम्मीदवार कमलनाथ के पुत्र हैं। धीरन्द्र शास्त्री हिंदू राष्ट्र के प्रबल समर्थक हैं। हम लंबे समय से धीरेंद्र शास्त्री का विरोध कर रहे हैं। उसके पास हिंदुत्व का हिडन एजेंडा है। लोकतंत्र किसी ग्रंथ पर नहीं बल्कि संविधान पर चलता है। हम राजनीतिक लाभ के लिए और कितना नीचे गिरेंगे? कांग्रेस पार्टी के आलाकमान से अनुरोध है कि इस मामले में सफाई दें और कमलनाथ से कैफियत तलब करें।
विज्ञापन


शिवानंद तिवारी के बयान से घिरे कमलनाथ ने मंगलवार को सफाई तो नहीं दी, लेकिन सवाल ही झाड़ दिया। उन्होंने कहा कि 15 साल पहले मैंने छिंदवाड़ा में हनुमान मंदिर बनाया था। तो क्या इसका भी स्पष्टीकरण दूं? इससे पहले कांग्रेस के ही नेता प्रमोद कृष्णन ने ट्वीट कर तंज कसा था। उस पर कमलनाथ ने कहा था कि मुझे फर्क नहीं पड़ता है। इस बीच, कमलनाथ का एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें वे शास्त्री से कह रहे हैं कि हम आपको छोड़ने वाले नहीं हैं। आपका और हमारा संबंध हनुमान जी का है। आगे भी हम कथा कराते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री का आरोप- पॉलिटिकल पाखंड न करें 
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ के मसले पर हाईकमान को स्पष्टीकरण देना चाहिए। क्यों नहीं करना चाहिए? कमलनाथ को यह भी बताना चाहिए कि 15 महीने के कार्यकाल में क्या उन्होंने कोई धार्मिक कार्य किया है? उन्होंने न तो धर्म के लिए, मंदिर के लिए और न ही पुजारियों के लिए कुछ किया। विपक्ष में आते ही मंदिर-मंदिर करने लगते हैं। पॉलिटिकल पाखंड करते हैं।   


शिवराज बोले- राम को काल्पनिक बताने वाले हनुमान कथा बता रहे हैं 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा में राम कथा को लेकर कहा कि कांग्रेस मजबूर है, जो कभी राम का नाम लेने से परहेज करते थे। राम को काल्पनिक बताते थे। वे हनुमान कथा करा रहे हैं। चुनाव नजदीक है। कमलनाथ सोच रहे हैं कि कहां जाऊं। इसलिए वे कथाएं करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed