फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Rat fond of alcohol gnaws seizure documents while drunk

Chhindwara: शराब के शौकीन चूहे ने थाने में उड़ाई शराब पार्टी! नशे में जब्ती के दस्तावेज भी कुतर गया

Tue, 07 Nov 2023 10:31 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 07 Nov 2023 10:31 AM IST
सार

Chhindwara News: छिंदवाड़ा जिले में एक शराब के शौकीन चूहे ने पुलिस वालों की परेशानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Chhindwara News: Rat fond of alcohol gnaws seizure documents while drunk
पिंजरे में बंद चूहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभी तक आपने इंसानों, बंदरों या गोरिल्लों को शराब पीते हुए देखा होगा। ये शराब पीने के शौकीन होते भी हैं। क्या कभी आपने सुना है चूहा भी शराब पीने का शौकीन होता है। जी, हां यह बात सुनने में आपको आश्चर्य जनक लग रही होगी, लेकिन कोतवाली पुलिस ने एक चूहे को पिंजरे में कैद किया है। जिसने जब्त शराब के तकरीबन पांच दर्जन से अधिक प्लेन के पाव कुतरकर शराब पी है।
विज्ञापन


यह दावा नहीं कर रहे की चूहा पूरी शराब पी गया होगा। पर यह बात सच है कि चूहे ने शराब की चुस्कियां ली हैं। अब पुलिस के सामने यह मुसीबत खड़ी हो गई है। दरअसल जो पाव चूहे ने कुतरे हैं। वो सभी पुलिस ने अवैध शराब के जब्त किए थे। जिस आरोपी से जब्त किए गए हैं उसका न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है। ऐसे में जिस आरोपी से शराब जब्त की गई है। उस आरोपी की जब्ती कैसे दर्शाएंगे।
विज्ञापन


सभी कार्यालयों में चूहों का आतंक
बता दें कि पुलिस कार्यालय के अलावा जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट शिक्ष विभाग सहित अन्य कार्यालय में भी चूहों का आतंक है। जहां चूहों ने कार्यालय के आवश्यक दस्तावेज कुतर कर नुकसान पहुंचाया है। इसी तरह जिला अस्पताल में चूहे मरीजों और शवों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अस्पताल में चूहों को पकड़ने के लिए लाखों रूपए खर्च भी किए हैं। उसके बाद भी अस्पताल को घुटकारा नहीं मिला है। स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed