{"_id":"659592deeafa1a3b8709b624","slug":"chhindwara-news-innocent-child-burst-rope-bomb-in-his-hand-hand-and-face-injured-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: मासूम बच्चे ने हाथ में फोड़ा रस्सी बम, चेहरा और हाथ हुआ जख्मी, अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: मासूम बच्चे ने हाथ में फोड़ा रस्सी बम, चेहरा और हाथ हुआ जख्मी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Wed, 03 Jan 2024 10:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 03 Jan 2024 10:31 PM IST
सार
मोहखेड़ क्षेत्र में एक 12 साल के मासूम बच्चे ने खेल-खेल में अपने हाथ में रस्सी बम पटाखा फोड़ दिया, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। तत्काल बच्चों को उसके परिजन जिला अस्पताल में लेकर आए, जहां पर उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
बच्चे का इलाज जारी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ क्षेत्र में एक 12 साल की मासूम बच्चे ने खेल-खेल में अपने हाथ में रस्सी बम पटाखा फोड़ दिया, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। तत्काल बच्चों को उसके परिजन जिला अस्पताल में लेकर आए, जहां पर उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
मासूम बच्चे की मां उमा बनाइत ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका 12 साल का बेटा प्रेम अपने घर में खेल रहा था। इस दौरान दीपावली के बाद बचे हुए पटाखे को उसने निकाल लिया और पटाखे फोड़ने लगा। इस दौरान रस्सी बम उसके हाथ में फूट गया, जिससे उसकी उंगलियां बुरी तरह से जख्मी हो गई। बच्चे के चेहरे पर भी चोट आई है। तत्काल परिजनों ने मासूम बच्चे को अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के डॉक्टर आशुतोष सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि मासूम बच्चे का हाथ पटाखे की चपेट में आ गया, जिससे उसकी उंगलियां बुरी तरह से घायल हो गई। गौरतलब हो कि दीपावली के बाद जो पटाखे बचे थे, वह हादसे का कारण बन गए। परिजनों का कहना है कि दीपावली त्योहार के बाद जो पटाखे लाए थे, उसमें अधिकांश पटाखे घर में रखे हुए थे। उन्हें मालूम नहीं था कि यह पटाखे उनके मासूम बच्चों के लिए हादसे का कारण बन जाएंगे।
विज्ञापन
