फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News Innocent child burst rope bomb in his hand hand and face injured

Chhindwara: मासूम बच्चे ने हाथ में फोड़ा रस्सी बम, चेहरा और हाथ हुआ जख्मी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Wed, 03 Jan 2024 10:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 03 Jan 2024 10:31 PM IST
सार

मोहखेड़ क्षेत्र में एक 12 साल के मासूम बच्चे ने खेल-खेल में अपने हाथ में रस्सी बम पटाखा फोड़ दिया, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। तत्काल बच्चों को उसके परिजन जिला अस्पताल में लेकर आए, जहां पर उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन
Chhindwara News Innocent child burst rope bomb in his hand hand and face injured
बच्चे का इलाज जारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ क्षेत्र में एक 12 साल की मासूम बच्चे ने खेल-खेल में अपने हाथ में रस्सी बम पटाखा फोड़ दिया, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। तत्काल बच्चों को उसके परिजन जिला अस्पताल में लेकर आए, जहां पर उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन


मासूम बच्चे की मां उमा बनाइत ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका 12 साल का बेटा प्रेम अपने घर में खेल रहा था। इस दौरान दीपावली के बाद बचे हुए पटाखे को उसने निकाल लिया और पटाखे फोड़ने लगा। इस दौरान रस्सी बम उसके हाथ में फूट गया, जिससे उसकी उंगलियां बुरी तरह से जख्मी हो गई। बच्चे के चेहरे पर भी चोट आई है। तत्काल परिजनों ने मासूम बच्चे को अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय के डॉक्टर आशुतोष सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि मासूम बच्चे का हाथ पटाखे की चपेट में आ गया, जिससे उसकी उंगलियां बुरी तरह से घायल हो गई। गौरतलब हो कि दीपावली के बाद जो पटाखे बचे थे, वह हादसे का कारण बन गए। परिजनों का कहना है कि दीपावली त्योहार के बाद जो पटाखे लाए थे, उसमें अधिकांश पटाखे घर में रखे हुए थे। उन्हें मालूम नहीं था कि यह पटाखे उनके मासूम बच्चों के लिए हादसे का कारण बन जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed